इंदौर के एमआईजी थाना क्षेत्र में तीन युवतियों ने एक युवती पर ब्लेड और कांच की बोतल से हमला किया। …और पढ़ें
HighLights
- सरपंच कैफे में युवती पर ब्लेड और बोतल से हमला
- पुरानी रंजिश में मारपीट, युवकों ने बीच-बचाव किया
- घायल युवती को एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। एमआईजी थाना क्षेत्र में तीन युवतियों ने एक युवती पर हमला कर दिया है। युवती को ब्लेड और कांच की बोतल मारकर घायल कर दिया है। पुलिस ने तीन युवतियों के खिलाफ कार्रवाई की है। पूर्व में भी दोनों के मध्य झगड़ा हुआ था।
पुलिस के अनुसार घटना शनिवार रात करीब साढ़े 11 बजे की है। घायल युवती का नाम आरुषि निवासी नेहरू नगर है। वह दोस्तों के साथ सरपंच कैफे पर आई थी। तभी आरोपित वैष्णवी, नेहा और अच्छू भी आ गई और आरुषि के साथ मारपीट कर दी। उनकी पुरानी रंजिश है।
मारपीट के दौरान वैष्णवी ने ब्लेड से हमला कर दिया और नेहा ने कांच की बोतल उठाकर मार दी। युवकों ने बीच-बचाव किया और पुलिस को सूचना दी। देर रात युवती को एमवाय अस्पताल पहुंचाया गया और तीनों युवतियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया।
इधर… रेस्त्रां में तोड़फोड़ की संचालक से मारपीट
महालक्ष्मी नगर में बिल को लेकर हंगामा हो गया और युवकों ने रेस्तरां में तोड़फोड़ कर डाली। लसूड़िया थाना पुलिस ने तीन के खिलाफ केस दर्ज किया है। घटना बाम्बे अस्पताल के समीप स्थिति श्रीनाथ रेस्टोरेंट की है। मुकेश करण राजपूत निवासी शांतिनगर ने आरोपित चंदन तिवारी निवासी महालक्ष्मीनगर व राहुल व उसके साथी के खिलाफ रिपोर्ट लिखवाई है।
करंट से मौत में मकान मालिक व ठेकेदार पर केस
काम के दौरान मिक्सर मशीन में करंट फैल गया और मजदूर की मौत हो गई। लसूड़िया पुलिस ने जांच के बाद मकान मालिक जितेंद्र चौहान और ठेकेदार चिंतामण राठौर के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार घटना राधाकुंज कालोनी सिंगापुर टाउनशिप की है। नौ मई को करंट लगने से राजकुमार गांगोलिया की मौत हो गई थी।
टक्कर मारी और फोन लूट कर ले गया बदमाश
परदेशीपुरा पेट्रोल पंप के समीप स्कूटर सवार बदमाश ने आटो चालक का फोन लूट लिया। उसने पहले टक्कर मारी थी। चालक समझ ही नहीं पाया और फोन छीनकर ले गया। पुलिस के अनुसार कुमेड़ी निवासी अमन वर्मा ने लूट की शिकायत की। अमन ऑटो से सवारी लेकर मरीमाता से देवास नाका की ओर जा रहा था। इसी दौरान झपट्टा मारकर फोन ले गया।
Source link
#इदर #म #तन #यवतय #न #कफ #म #बठ #लडक #पर #बलड #और #कच #क #बटल #स #कय #हमल #परन #रजश #म #वरदत



Post Comment