इंदौर में मिलावटी और अमानक खाद्य पदार्थों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। सोमवार को चार प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। खाद्य सुरक्षा अधिका…और पढ़ें
HighLights
- सोमवार को चार प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया
- चार प्रतिष्ठानों पर की कार्रवाई, एक प्रतिष्ठान बिना लाइसेंस संचालित होते पाए जाने पर बंद कराया गया
- प्रशासन द्वारा विभिन्न खाद्य पदार्थों के 31 नमूने लेकर जांच के लिए भोपाल भेज गए
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर : मिलावट और संदिग्ध घी की आशंका में सोमवार को खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने दो प्रतिष्ठानों से 2165 किग्रा घी जब्त किया। एक प्रतिष्ठान बिना लाइसेंस संचालित होते पाए जाने पर बंद कराया गया। प्रशासन द्वारा विभिन्न खाद्य पदार्थों के 31 नमूने लेकर जांच के लिए भोपाल भेज गए।
चार प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया
इंदौर में मिलावटी और अमानक खाद्य पदार्थों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। सोमवार को चार प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने सुदामा नगर स्थित मेसर्स श्री इंटरप्राइजेज पर छापा मारा। जांच के दौरान सामने आया कि प्रतिष्ठान बिना वैध खाद्य लाइसेंस के संचालित हो रहा था।
विभिन्न ब्रांडों के घी के आठ नमूने लिए गए
कार्रवाई के दौरान इसे तत्काल बंद कराया गया। यहां से विभिन्न ब्रांडों के घी के आठ नमूने लिए गए और 1,115.4 किलोग्राम संदिग्ध घी जब्त किया गया। इसी तरह तालावली चांदा स्थित डुग्गू एंटरप्राइजेज में गुजरात से लाए गए विभिन्न ब्रांडों के घी की जांच की गई। यहां से 14 नमूने लिए गए तथा 1,050 किग्रा घी जांच रिपोर्ट आने तक जब्त कर लिया गया।
जिले में शुद्ध खाद्य पदार्थों को लेकर जांच अभियान चलाया जा रहा है
किशनलाल मायाराम प्राइवेट लिमिटेड से दूध, मावा, पनीर, घी और मिठाइयों के छह नमूने तथा सतगुरु मिल्क प्रोडक्ट से दूध और पनीर के तीन नमूने जांच के लिए लिए गए। कलेक्टर शिवम वर्मा ने कहा कि जिले में शुद्ध खाद्य पदार्थों को लेकर जांच अभियान चलाया जा रहा है। संदिग्ध सामग्री मिलने पर जब्त की जा रही है। जांच रिपोर्ट में गड़बड़ी मिलने पर वैधानिक कार्रवाई भी की जाएगी।
जनरल स्टोर्स से 15 गैस सिलिंडर जब्त, संचालक पर प्रकरण दर्ज
इंदौर : जिले में अवैध गैस सिलिंडर भंडारण एवं रिफिलिंग को लेकर कार्रवाई जारी है। इसी के तहत देपालपुर में सोमवार को जनरल स्टोर्स की जांच की गई, जिसमें 15 गैस सिलेंडर जब्त किए गए। संचालक के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई प्रारंभ की गई। खाद्य विभाग की टीम ने देपालपुर स्थित वीर किराना बर्तन एवं जनरल स्टोर्स पर सोमवार को छापामार कार्रवाई की।
जांच के दौरान दुकान पर घरेलू गैस सिलेंडरों की अवैध बिक्री एवं गैस रिफिलिंग का कारोबार संचालित होता पाया गया। मौके से अवैध रूप से संग्रहित 15 नग गैस सिलेंडर जब्त किए गए। एमएल मारू ने बताया कि दुकान से अवैध गैस सिलिंडर जब्त किए गए है।अवैध सिलिंडरों की जांच लगातार जारी रहेगी।
भोपाल के मंगलवारा इलाके में मिलावट की आशंका पर 96 हजार का घी व पनीर जब्त
Source link
#इदर #म #द #परतषठन #स #कल #सदगध #घ #कय #जबत #एक #परतषठन #करय #बद



Post Comment