इंदौर नगर निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल ने गुरुवार शाम रानी सती गेट के पास नगर निगम के टैंकर ड्राइवर को पानी बेचते पकड़ा। …और पढ़ें
HighLights
- रानी सती गेट पर आयुक्त ने खुद पकड़ा टैंकर निजी बताकर बेच रहा था पानी स्टीकर नहीं लगे थे
- नागरिकों ने बताई शिकायत पैसे लेकर दे रहा था पानी टैंकर जब्त कर वर्कशॉप भेजा गया
- आशा इंटरप्राइजेस पर 25 हजार जुर्माना लसूड़िया मोरी में साईं कृपा एजेंसी के दो टैंकरों पर पेनाल्टी
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। नगर निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल ने खुद नगर निगम के टैंकर के ड्राइवर को पानी बेचते हुए पकड़ा। आयुक्त गुरुवार शाम रानी सती गेट के पास से गुजर रहे थे तो उन्हें ट्रैक्टर टैंकर नंबर एमपी 09 एबी 0932 दिखाई दिया। टैंकर पर नगर निगम के स्टीकर नहीं लगे थे।
आयुक्त ने इस पर नागरिकों से बात की तो उन्होंने बताया कि टैंकर ड्राइवर द्वारा पानी देने के बदले में पैसे लिए जा रहे हैं तथा टैंकर पर कुछ नहीं लिखा होने व इन स्टीकर पर पानी बेचने की शिकायत करने की सूचना वाला स्टीकर नहीं होने से टैंकर को निजी बताकर पानी बेचा जा रहा है। आयुक्त ने टैंकर जब्त कर वर्कशाप भेज दिया।
दो टैंकरों पर नहीं लिखे थे नंबर
टैंकर प्रदाय करने वाली एजेंसी आशा इंटरप्राइजेस पर 25000 की पेनाल्टी भी लगाने का आदेश दिया। इससे पहले लसूड़िया मोरी में दौरे के दौरान आयुक्त को दो टैक्टर टैंकर दिखाई दिए जिसमें टैंकरों पर नंबर नहीं लिखे थे तथा टैंकर पर स्टीकर भी नहीं लगे हुए थे।
इस पर आयुक्त द्वारा दोनों टैंकर के ड्राइवर को फटकार लगाई और उक्त दोनों ट्रैक्टर टैंकर एजेंसी साईं कृपा इंटरप्राइजेस के होने पर एजेंसी पर 10000-10000 की पेनाल्टी लगाने के निर्देश दिए गए।
Source link
#इदर #म #नगर #नगम #कमशनर #न #टकर #डरइवर #क #पन #बचत #पकड #एजस #पर #लग #हजर #क #जरमन



Post Comment