इंदौर में निगमकर्मी के सीने में घुसा लोहे का पाइप, मौके पर ही तोड़ा दम, स्वजन ने लगाया मेट्रो प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप

इंदौर में निगमकर्मी के सीने में घुसा लोहे का पाइप, मौके पर ही तोड़ा दम, स्वजन ने लगाया मेट्रो प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप

हादसे में लोहे का पाइप निगमकर्मी के सीने में घुस गया था। स्वजन ने बताया कि मेट्रो प्रोजेक्ट के तहत सड़क पर निर्माण सामग्री अव्यवस्थित तरीके से रखी गई …और पढ़ें

Publish Date: Sat, 13 Jun 2026 08:58:18 AM (IST)Updated Date: Sat, 13 Jun 2026 08:58:18 AM (IST)

पाइप से टकराने से हुई मनोज चंदेल की मौत। (नईदुनिया प्रतिनिधि)

HighLights

1. पुलिस के मुताबिक मनोज चंदेल (30) निवासी जम्बुडी हप्सी की मौत हुई
2. मनोज नगर निगम की वर्कशाप में ट्रैक्टर ड्राइवर के पद पर कार्यरत था
3. गुरुवार रात में वह ड्यूटी से घर जा रहा था, तभी हादसा हुआ

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। एयरपोर्ट रोड़ पर सड़क हादसे में निगमकर्मी की मौत हो गई। मामले में युवक ने स्वजन ने मेट्रो प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया है।

पुलिस के मुताबिक मनोज चंदेल (30) निवासी जम्बुडी हप्सी की मौत हुई है। मनोज नगर निगम की वर्कशाप में ट्रैक्टर ड्राइवर के पद पर कार्यरत था। गुरूवार रात में वह ड्यूटी से घर जा रहा था, तभी हादसा हुआ। स्वजन ने बताया कि एयरपोर्ट रोड पर चल रहे मेट्रो प्रोजेक्ट के कार्य स्थल के पास सड़क पर रखे लोहे के पाइप से मनोज की बाइक टकरा गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे में लोहे का पाइप निगमकर्मी के सीने में घुस गया था। स्वजन ने बताया कि मेट्रो प्रोजेक्ट के तहत सड़क पर निर्माण सामग्री अव्यवस्थित तरीके से रखी गई थी और वहां पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम या संकेतक भी नहीं लगाए गए थे। इसी लापरवाही के चलते हादसा हुआ। मृतक मनोज के दो बच्चे हैं। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

मौके पर नहीं था कोई सुरक्षा कर्मी

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसा इतना भयावह था कि गंभीर चोट लगी और उसके बाद मौत हो गई। मौके पर मेट्रो और ट्रैफिक पुलिस की ओर से कोई सुरक्षाकर्मी भी मौके पर मौजूद नहीं था। स्वजन ने बताया कि मनोज की ड्यूटी शाम छह बजे से रात दो बजे तक थी। ड्यूटी पूरी करने के बाद वह वाहन खड़ा कर अपने घर जंबूड़ी गांव लौट रहे थे, तभी रास्ते में मेट्रो के खुले पाइप से यह हादसा हो गया। आरोप है कि मेट्रो निर्माण स्थल पर सुरक्षा मानकों की अनदेखी की गई थी और बाहर निकले सरिए तथा अन्य अव्यवस्थाएं दुर्घटना का कारण बनी।

मेट्रो प्रबंधन और ट्रैफिक पुलिस जिम्मेदार

यह है इनके जिम्मेदार अधिकारियों का कहना

मेट्रो प्रबंधन : ट्रैफिक पुलिस के कहने पर लगाए है बेरिकेड्स

मेट्रो के अधिकारियों के मुताबिक एयरपोर्ट स्थित भूमिगत मेट्रो स्टेशन के निर्माण के लिए एयरपोर्ट के सामने से सुपर कॉरिडोर चौराहे की ओर जाने वाली सड़क पर को वन वे कर वाहनों के प्रवेश पर ट्रैफिक पुलिस ने रोक लगाई थी। लोगों की मांग पर ट्रैफिक पुलिस ने उस हिस्से में दो पहिया वाहनों के आने के लिए बेरिकेट्स कर रास्ता बनवाया। ट्रैफिक पुलिस के निर्देश पर ही बेरिकेट्स लगाए है।

ट्रैफिक पुलिस : चार माह में 10 पत्र लिख न सड़क चौड़ी की न प्रापर बेरिकेड्स लगाए

ट्रैफिक के एडशिनल डीसीपी संतोष कौल के मुताबिक मेट्रो प्रबंधन को उस हिस्से पर फुटपाथ को तोड़कर सड़क चौड़ा करने के निर्देश दिए थे। चार माह में 10 पत्र लिखे गए और मोबाइल पर भी सूचित किया गया। यदि मेट्रो प्रबंधन में पोल गाड़कर रोड़ चौड़ा किया होता तो हादसा नहीं होता। मेट्रो प्रबंधन को रात के समय भी अपने सुरक्षाकर्मियों को वहां पर तैनात करना चाहिए।

देवास में भीषण हादसा: शिप्रा अमलतास हाईवे पर कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत, एक गंभीर घायल

Source link
#इदर #म #नगमकरम #क #सन #म #घस #लह #क #पइप #मक #पर #ह #तड #दम #सवजन #न #लगय #मटर #परबधन #पर #लपरवह #क #आरप

Previous post

इंदौर के लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर नए भवन से शुरू हुआ संचालन, जल्द ही तोड़ा जाएगा पुराना भवन

Next post

Saturday Box Office: दो बड़ी फिल्मों की जंग में किसका पलड़ा भारी? नेशनल चेन्स में जबरदस्त उछाल

बॉलीवुड बॉक्स ऑफिस पर इस शनिवार जबरदस्त हलचल है। दो बड़ी फिल्मों के बीच छिड़ी इस जंग में दूसरे दिन सुबह के शो में भारी भीड़ देखी जा रही है। ओपनिंग डे के मुकाबले नेशनल चेन्स में ऑक्यूपेंसी काफी बढ़ी है। 13 जून का यह मुकाबला फिल्म इंडस्ट्री के लिए बेहद अहम साबित हो रहा है और फैंस बड़ी संख्या में सिनेमाघरों का रुख कर रहे हैं।

दिल्ली और मुंबई जैसे बड़े शहरों में शुक्रवार के मुकाबले शनिवार सुबह के शोज में 20 फीसदी का उछाल आया है। वीकेंड पर कौन सी फिल्म बाजी मारेगी, यह इसी ट्रेंड से तय होगा। दर्शक प्रीमियम फॉर्मेट्स को ज्यादा तवज्जो दे रहे हैं, जिससे साफ है कि इस बड़े मुकाबले के लिए लोग बेहतरीन सिनेमाई अनुभव चाहते हैं।

शनिवार बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट: नेशनल चेन्स में दिखी जबरदस्त तेजी

जैसे-जैसे दिन ढल रहा है, नेशनल मल्टीप्लेक्स चेन्स में भीड़ बढ़ती जा रही है। मेट्रो शहरों में ग्रोथ सबसे ज्यादा है, वहीं छोटे शहरों में भी ‘स्पॉट बुकिंग’ में लगातार तेजी देखी जा रही है। अब फिल्मों की टिकट बिक्री में ‘वर्ड ऑफ माउथ’ (लोगों की तारीफ) का बड़ा रोल नजर आ रहा है।

पैमाना

शुक्रवार का आधार

शनिवार का शुरुआती रुझान

मॉर्निंग ऑक्यूपेंसी

18 फीसदी

26 फीसदी

मेट्रो शहरों में ग्रोथ

सामान्य

22 फीसदी की बढ़ोतरी

सिंगल स्क्रीन की हिस्सेदारी

स्थिर

तेजी से बढ़ रही है

सिंगल-स्क्रीन थिएटर्स के लिए भी यह शनिवार खुशियां लेकर आया है, जहां मास ऑडियंस बड़ी संख्या में पहुंच रही है। दोपहर के सुस्त रहने वाले शोज में ‘स्पॉट प्राइसिंग’ की रणनीति काम आई और सीटें फुल नजर आईं। यह उछाल बताता है कि इस क्लैश ने पूरे भारत के दर्शकों का ध्यान खींचा है। अच्छी माउथ पब्लिसिटी की वजह से लोग अचानक टिकट खरीदकर फिल्में देखने पहुंच रहे हैं।

शनिवार के शुरुआती आंकड़े और वीकेंड का रास्ता

ट्रेड एनालिस्ट्स का मानना है कि आज शाम 7 बजे तक नेट कलेक्शन ओपनिंग डे के आंकड़ों को पार कर जाएगा। शुरुआती अनुमानों के मुताबिक, रेस में आगे चल रही फिल्म की कमाई में 30 फीसदी की ग्रोथ दिख सकती है। इस रफ्तार से दोनों ही फिल्में घरेलू बॉक्स ऑफिस पर एक मजबूत वीकेंड की ओर बढ़ रही हैं।

वर्ल्डवाइड कलेक्शन की तस्वीर आज रात इंटरनेशनल मार्केट के आंकड़े आने के बाद साफ होगी। हालांकि, घरेलू बाजार के रुझान बताते हैं कि भारतीय दर्शकों को अब भी बड़े पर्दे का अनुभव काफी पसंद आ रहा है। कल यानी रविवार के आंकड़े तय करेंगे कि हिंदी बेल्ट की इस बड़ी सिनेमाई जंग का असली सिकंदर कौन बनेगा।

Post Comment