×
इंदौर में नेयू की न्याय यात्रा शुरू होने से पहले ही पुलिस ने रोकी,  छात्र नेताओं को लिया हिरासत में

इंदौर में नेयू की न्याय यात्रा शुरू होने से पहले ही पुलिस ने रोकी, छात्र नेताओं को लिया हिरासत में

नेशनल एजुकेटेड यूथ यूनियन (नेयू) ने गुरुवार को ‘स्टूडेंट जस्टिस मार्च एवं न्याय यात्रा 3.0’ शुरू होने से पहले ही रोक दी गई। पुलिस ने यात्रा को लेकर अन…और पढ़ें

Publish Date: Fri, 24 Jul 2026 10:52:15 AM (IST)Updated Date: Fri, 24 Jul 2026 10:52:15 AM (IST)

भंवरकुआ चौराहे पर छात्रों का धरना जारी। (नईदुनिया प्रतिनिधि)

HighLights

  1. नेशनल एजुकेटेड यूथ यूनियन (नेयू) की ‘स्टूडेंट जस्टिस मार्च एवं न्याय यात्रा 3.0’ शुरू होने से पहले ही रोक दी गई
  2. पुलिस ने यात्रा को लेकर अनुमति नहीं दी, इसके पहले ही नेयू के राधे जाट और सुरेंद्र यादव को हिरासत में ले लिया
  3. जैसे ही छात्र नेता और कार्यकर्ता कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने लगे, पुलिस ने उन्हें एकत्र होने से रोक दिया

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर : नेशनल एजुकेटेड यूथ यूनियन (नेयू) ने गुरुवार को ‘स्टूडेंट जस्टिस मार्च एवं न्याय यात्रा 3.0’ शुरू होने से पहले ही रोक दी गई। पुलिस ने यात्रा को लेकर अनुमति नहीं दी। इसके पहले ही नेयू के राधे जाट और सुरेंद्र यादव को हिरासत में ले लिया।

गुरुवार को निर्धारित समय से पहले ही डीडी गार्डन और आसपास के इलाके में पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम कर दिए थे। जैसे ही छात्र नेता और कार्यकर्ता कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने लगे, पुलिस ने उन्हें एकत्र होने से रोक दिया। कई छात्र नेताओं को कार्यक्रम स्थल तक पहुंचने से पहले ही हिरासत में ले लिया गया, जिसके कारण मार्च शुरू नहीं हो सका।

यात्रा का नेतृत्व करने वाले अन्य छात्र नेताओं को भी अलग-अलग स्थानों से पकड़ा

यहां तक कि डीडी गार्डन से लेकर नवलाख, जीपीओ, शिवाजी चौराहा, गीता भवन, पलासिया, इंद्रपस्थ, हाइकोर्ट चौराहे से लेकर रीगल पर पुलिस की गाड़ियां मौजूद थीं। उन्होंने नेयू की रैली नहीं निकलने दी। यात्रा का नेतृत्व करने वाले अन्य छात्र नेताओं को भी अलग-अलग स्थानों से पकड़ा।

संगठन का कहना है कि प्रशासन ने जानबूझकर यात्रा को रोकने के लिए यह कार्रवाई की। शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन करना लोकतंत्र में हर नागरिक का अधिकार है और युवाओं की आवाज को दबाना उचित नहीं है।

करते रहे इस्तीफे की मांग

भंवरकुआ चौराहे पर पिछले 23 दिनों से धरना दे रहे छात्र अपना आंदोलन जारी रखे हुए हैं। वे शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। हालांकि उन्होंने नेयू की ‘न्याय यात्रा 3.0’ से खुदको दूर रखा है। यहां तक कि धरना स्थल पर भी कई बार छात्रों को नेयू से दूरी बनाए रखने का कहा गया। दोनों छात्र संगठनों ने अलग-अलग तरीके से अपना विरोध दर्ज कराया।

Source link
#इदर #म #नय #क #नयय #यतर #शर #हन #स #पहल #ह #पलस #न #रक #छतर #नतओ #क #लय #हरसत #म

Post Comment