×
इंदौर में पत्नी की हत्या कर फरार हुए पति का सिर कटा शव गंज बासौदा में रेलवे ट्रैक पर मिला

इंदौर में पत्नी की हत्या कर फरार हुए पति का सिर कटा शव गंज बासौदा में रेलवे ट्रैक पर मिला

Indore Murder Case: इंदौर की डाककुंज कॉलोनी में पति अखिलेश सैनी ने 11 जुलाई को डाक सहायक उर्मिला सैनी की हत्या कर दी थी।

Publish Date: Mon, 20 Jul 2026 07:39:42 AM (IST)Updated Date: Mon, 20 Jul 2026 07:58:47 AM (IST)

डाक सहायक उर्मिला सैनी और पति अखिलेश सैनी की तस्वीर।

HighLights

  1. पुलिस 8 दिन से अखिलेश की तलाश कर रही थी
  2. गिरफ्तारी पर 20 हजार का इनाम घोषित किया था
  3. अखिलेश का सिर पुलिस को अब तक नहीं मिला है

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। डाक सहायक उर्मिला सैनी की हत्या के आरोपित पति अखिलेश सैनी का सिर कटा शव गंज बासौदा (विदिशा) के रेलवे ट्रैक पर मिला। पुलिस आठ दिन से उसे तलाश रही थी। डाककुंज कॉलोनी निवासी अखिलेश पर आरोप था कि 11 जुलाई को उसने पत्नी उर्मिला की हत्या की है। उर्मिला जीपीओ में डाक सहायक थी। वह पत्नी पर शक करता था।

आरोप है कि सुबह-सुबह उसने उर्मिला की शासकीय मकान में हत्या की और टीवी चालू कर फरार हो गया। उसने बेटी प्रेक्षा (परी) को स्कूल जाकर मंगलसूत्र, एटीएम कार्ड, स्कूटर व मोबाइल सौंपा और फरार हो गया। संयोगितागंज पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी पर 20 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। रविवार सुबह गंज बासौदा की सिटी पुलिस ने बताया कि अखिलेश का शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा है।

naidunia_image

अखिलेश ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या की है, लेकिन पुलिस को सिर नहीं मिला। जेब से मिले आधार कार्ड, पैनकार्ड से पहचान की गई। टीआई केपी यादव के अनुसार अखिलेश की जेब में स्वजन के मोबाइल नंबर भी मिले थे। अखिलेश ने सुसाइड नोट में दावा किया है कि उसकी पत्नी के एक वकील से संबंध थे।

उसने यह भी लिखा है कि उसने पत्नी को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं मानी। इसी वजह से उसने हत्या की। सुसाइड नोट में अखिलेश ने अपने माता-पिता से बच्चों की देखभाल करने की बात कही है। यूपीआई का पासवर्ड भी लिखा है। उसने यह भी उल्लेख किया है कि पत्नी की हत्या के बाद उसके जीवन का कोई उद्देश्य नहीं बचा था, इसलिए उसने आत्महत्या करने का निर्णय लिया।

घटनाक्रम इस प्रकार है

  • 11 जुलाई को सुबह करीब नौ बजे धारदार हथियार से उर्मिला की हत्या हुई।
  • घटना के एक घंटे बाद बेटी प्रेक्षा से मिलने स्कूल पहुंचा आरोपित और मोबाइल, स्कूटर, एटीएम, मोबाइल सौंपा।
  • दोपहर एक बजे संयोगितागंज पुलिस को उर्मिला के भाई राजकुमार ने सूचना दी।
  • आरोपी अखिलेश की गिरफ्तारी के लिए संयोगितागंज, छोटी ग्वालटोली और पलासिया थाने की टीम की मदद ली गई।
  • 11 जुलाई को गिरफ्तारी के लिए जोन-1 के डीसीपी अभिषेक रंजन ने 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया।
  • 18 जुलाई को एडिशनल डीसीपी ने इनाम राशि बढ़ाकर 20 हजार रुपये कर दी।

6 किमी तक छानबीन, नहीं मिला सिर

अखिलेश का शव गंजबासौदा और पवई के बीच ट्रैक पर पड़ा मिला। आशंका है कि उसने देर रात आत्महत्या की है। पटरी पर सिर्फ धड़ ही पड़ा था। पुलिस ने छह किमी तक सिर की तलाश की, लेकिन पता नहीं चला।

यह भी पढ़ें : इंदौर में कचरे के साथ फेंक दिया 2 किलो वजनी चांदी का कलश, निगमकर्मियों ने ट्रेंचिंग ग्राउंड से खोजकर लौटाया

Source link
#इदर #म #पतन #क #हतय #कर #फरर #हए #पत #क #सर #कट #शव #गज #बसद #म #रलव #टरक #पर #मल

Post Comment