इंदौर में पहले बेटी को मारकर नीले ड्रम में भरा, फिर पत्नी को मारने की कोशिश, कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद की सजा

इंदौर में पहले बेटी को मारकर नीले ड्रम में भरा, फिर पत्नी को मारने की कोशिश, कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद की सजा

पत्नी के चरित्र पर शंका के चलते बेटी की गला घोंटकर उसकी हत्या करने वाले पिता को कोर्ट ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई। हत्यारे पिता ने बेटी की हत्या के …और पढ़ें

Publish Date: Wed, 29 Apr 2026 09:57:12 PM (IST)Updated Date: Wed, 29 Apr 2026 09:57:11 PM (IST)

इंदौर में पत्नी के चरित्र पर थी शंका, बेटी को मारकर नीले ड्रम में भर दिया

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। पत्नी के चरित्र पर शंका के चलते बेटी की गला घोंटकर उसकी हत्या करने वाले पिता को कोर्ट ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई। हत्यारे पिता ने बेटी की हत्या के बाद उसके शव को ड्रम में भर दिया था। हत्यारे ने बेटी की हत्या के बाद पत्नी की जान लेने की कोशिश भी की थी, लेकिन जब वह असफल रहा तो उसने आत्महत्या का प्रयास भी किया था। सेशन जज शुभ्रा सिंह ने यह फैसला सुनाया है।

चार साल पहले फिरोज गांधी नगर में हुई थी वारदात

अपर लोक अभियोजक योगेश जायसवाल ने बताया कि वारदात 27 नवंबर 2018 की है। सुदामाबाई ने परदेशीपुरा थाने में एफआइआर दर्ज कराई थी। उसका कहना था कि वह परिवार के साथ फिरोज गांधी नगर में किराए के मकान में रहती है। उसके परिवार में पति बबलेश, पुत्री रानी और बेटा अंकेश हैं। वारदात वाले दिन रात 8.30 बजे जब वह काम से घर आई तो उसका पति घर पर था। जब उसने बेटी रानी के बारे में पूछा तो उसने कहा कि वह इलाज कराने गई है।

जहरीला पदार्थ पीकर आत्महत्या का प्रयास

इसके बाद पति सुदामाबाई के चरित्र पर शंका करते हुए विवाद करने लगा। उसका कहना था कि बेटी रानी भी इसमें अपनी मां की मदद कर रही है। पति ने कुल्हाड़ी से सुदामाबाई के सिर पर वार करने का प्रयास भी किया। जब उसने चिल्लाना शुरू किया तो पति ने पहले से गिलास में रखा जहरीला पदार्थ उसे पिलाने की कोशिश की, जब उसने नहीं पिया तो पति ने खुद उसे पी लिया। उसने डिब्बी में रखी जहरीली गोली भी खा ली। बाद में वह और उसका बेटा पति को अस्पताल के लिए एमवायएच ले गए।

कोर्ट ने आजीवन कारावास के साथ लगाया अर्थदंड

उपचार के दौरान बेटी के बारे में पूछने पर हत्यारे पति ने बताया कि उसने बेटी को मारकर घर में रखे ड्रम में डाल कर उसे बिस्तर रखकर छुपा दिया है। बाद वे घर आए और कमरे में रखे ड्रम से कपड़े हटाए तो उसमें रानी का शव पड़ा हुआ था। उसके गले में गमछा बंधा हुआ था। कोर्ट ने हत्यारे पिता को आजीवन कारावास के साथ-साथ अर्थदंड की सजा भी सुनाई है।

#इदर #म #पहल #बट #क #मरकर #नल #डरम #म #भर #फर #पतन #क #मरन #क #कशश #करट #न #सनई #उमरकद #क #सज

Previous post

Ukraine 'clearly has the Kremlin rattled'

Next post

MP के धार में बड़ा हादसा, पिकअप वाहन पलटा, 10 से ज्‍यादा लोगों की मौत

Pickup Vehicle road accident : मध्य प्रदेश के धार में बुधवार रात भीषण सड़क हादसा हो गया। जहां मजदूरों से भरा एक पिकअप वाहन पलट गया। हादसे में 10 से ज्‍यादा लोगों की मौत की खबर है। मृतकों में बच्चे समेत महिलाएं भी शामिल हैं। पिकअप में करीब 35 से 40 मजदूर सवार होकर जा रहे थे, तभी तिरला के पास वाहन अनियंत्रित होकर सामने से आ रही स्कॉर्पियो से टकराकर पलट गया। घायलों को अस्पताल लाया गया है जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

ALSO READ: आंध्र प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, 8 श्रद्धालुओं की मौत, 10 से ज्‍यादा घायल, PM मोदी ने जताया शोक
मध्य प्रदेश के धार में बुधवार रात भीषण सड़क हादसा हो गया। जहां मजदूरों से भरा एक पिकअप वाहन पलट गया। हादसे में 10 से ज्‍यादा लोगों की मौत की खबर है।

धार जिले में इंदौर-अहमदाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित चिकलिया फाटा के पास हुआ सड़क हादसा हृदय विदारक है। मेरी संवेदनाएं प्रभावित परिजनों के साथ हैं।

मृतकों के परिवारजनों को 4-4 लाख रुपए, गंभीर घायलों को 1-1 लाख रुपए तथा घायलों को 50-50 हजार रुपए की सहायता राशि प्रदान करने के…
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) April 29, 2026
मृतकों में बच्चे समेत महिलाएं भी शामिल हैं। पिकअप में करीब 35 से 40 मजदूर सवार होकर जा रहे थे, तभी तिरला के पास वाहन अनियंत्रित होकर सामने से आ रही स्कॉर्पियो से टकराकर पलट गया।

ALSO READ: बिहार में भयावह सड़क हादसा, बस-पिकअप में भिड़ंत, 10 लोगों की मौत, 25 से ज्‍यादा घायल
घायलों को अस्पताल लाया गया है जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। कई लोगों की शिनाख्त नहीं हो पाई है। अस्पताल में डॉक्टरों की टीम लगातार उपचार में जुटी हुई है। सूचना मिलते ही तिरला थाना पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। प्रशासन द्वारा राहत और बचाव कार्य जारी है। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। Edited By : Chetan Gour

Post Comment