इंदौर के धार रोड पर जवाहर टेकरी के पास रविवार को भाजपा पार्षद भरत रघुवंशी की बस ने लापरवाही से कई वाहनों को टक्कर मार दी।
HighLights
- घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोगों ने बस को घेर लिया
- सूचना पर पुलिस पहुंची और बस को जब्त कर ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज किया
- पुलिस के अनुसार बस इंदौर से झाबुआ जा रही थी और उसमें सवारियां भी थीं
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। धार रोड पर पार्षद भरत रघुवंशी की बस ने कई गाड़ियों को टक्कर मार दी। बस चालक मोबाइल पर बात कर रहा था। घटना से अफरा-तफरी मच गई। दो लोगों को चोट भी आई है। पुलिस ने बस को जब्त कर लिया है। चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। टीआइ तिलक करोले के अनुसार घटना जवाहर टेकरी की है।
भाजपा पार्षद भरत रघुवंशी की बस (एमपी 04 पीए 9555) इंदौर से झाबुआ जा रही थी। बस में सवारियां बैठी हुई थीं। बस का चालक मोबाइल पर बात कर रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार चालक की लापरवाही से बस आगे चल रहे वाहनों में घुस गई।
एक कार, ऑटो रिक्शा और बाइक को क्षतिग्रस्त कर डाला। अन्य वाहन भी चपेट में आते-आते बचे। घटना से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और लोगों ने बस को घेर लिया। घटनाक्रम देखकर बस चालक की तबियत खराब हो गई। टीआई के अनुसार बस को थाने ले जाया गया है। मामले में पुलिस जांच कर रही है।
अनियंत्रित कार दुकान में घुसी रिवर्स लेने में बाइक क्षतिग्रस्त
तेज रफ्तार में आई कार चाय की दुकान (गुमटी) में जा घुसी। चालक कार से उतरा नहीं बल्कि तेज रफ्तार में रिवर्स लेने लगा और बाइक को क्षतिग्रस्त कर फरार हो गया। घटना से अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने कार फोड़ने का प्रयास भी किया। घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
घटना स्कीम-78 में टेलीपरफार्मेंस (टीपी) के समीप रविवार सुबह की है। सफेद रंग की कार (अर्टिगा) चाय की गुमटी में घुस गई। लोग चाय पी रहे थे। लोगों ने कार चालक को पकड़ने का प्रयास किया तो चालक कार पीछे लेने लगा तो गाड़ियों को टक्कर मार दी।
Source link
#इदर #म #परषद #क #बस #न #कररकश #और #बइक #क #टककर #मर #मबइल #पर #बत #कर #रह #थ #डरइवर



Post Comment