इंदौर के पिपल्याकुमार स्थित बालाजी हाईट्स की छठी मंजिल के बंद फ्लैट में रविवार शाम आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। …और पढ़ें
HighLights
- बंद फ्लैट से निकली लपटें, रहवासी घबराए
- परिवार चार धाम यात्रा पर, शॉर्ट सर्किट की आशंका
- ग्रीन वेस्ट प्लांट में दो दिन से सुलग रही आग
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। पिपल्याकुमार स्थित एक बालाजी हाईट्स की छठी मंजिल पर आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। रहवासी बाहर आ गए और फ्लैट खाली करना शुरू कर दिया। हालांकि फायरकर्मियों ने आग पर समय रहते नियंत्रण कर लिया। लसूड़िया टीआई राजकुमार यादव के अनुसार फ्लैट कुलदीप प्रेमचंद पाटीदार का है।
कुलदीप परिवार सहित चार धाम यात्रा पर गए हुए हैं। फ्लैट में कुछ दिनों से ताला लगा है। रविवार शाम करीब छह बजे धुआं और आग की लपटें देख रहवासी घबरा गए। थोड़ी देर बाद आग तेज हो गई और लपटें बालकनी से निकलने लगीं। फ्लैट (611) छठी मंजिल पर है। हवा के झोंके के साथ आग भी बढ़ती जा रही थी।
सूचना मिलते ही गांधी नगर फायर स्टेशन से एएसआई शोभाराम मालवीय टैंकर लेकर रवाना हुए। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग बुझा दी गई। एएसआई के अनुसार आग से फ्लैट में फर्नीचर और गृहस्थी का सामान जला है। पुलिस ने शार्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई है।
दो दिन बाद भी नहीं बुझी ग्रीन वेस्ट प्लांट की आग
इधर बिचौली हप्सी स्थित ग्रीन वेस्ट प्लांट में लगी आग दो दिन बाद भी नहीं बुझ पाई है। फायर और निगमकर्मी आग बुझाने में जुटे हैं। हजारों लीटर पानी, क्रेन और भारी वाहनों को लगाया गया है। फायर ब्रिगेड के अनुसार आग शुक्रवार तड़के पांच बजे शुरू हुई थी।
Source link
#इदर #म #पपलयकमर #इलक #म #बलडग #क #छठ #मजल #क #बद #फलट #म #लग #आग #बहर #गय #थ #परवर



Post Comment