×
Indore: इंदौर के जैन मंदिर से चांदी और अष्ठधातु की मूर्तियां चोरी, कलश भी ले गए

Indore: इंदौर के जैन मंदिर से चांदी और अष्ठधातु की मूर्तियां चोरी, कलश भी ले गए

इंदौर के एरोड्रम के नवग्रह जिनालय में रविवार रात चोरों ने धावा बोला और मंदिर से मूर्तियां, कलश, छत्र और बर्तन चुराकर ले गए। यह चोरी रात 2 बजे से 2:30 बजे के बीच हुई। सुबह जब मंदिर में भक्त पहुंचे तो मूर्तियां गायब देख चौक गए और एरोड्रम पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर आकर फिंगरप्रिंट लिए और चोरों के सीसीटीवी फुटेज जुटाए। अब उनकी तलाश की जा रही है।

 

मंदिर में घुसने के लिए चोरों ने मंदिर के पीछे का रास्ता चुना। वे गेट तोड़कर घुसे। पांच चोर मंदिर में चोरी करने आए थे। तीन मंदिर के भीतर घुसे, जबकि दो चोर बाहर पहरा दे रहे थे, ताकि किसी के आने पर वे मंदिर में अपने साथियों को सूचना दे सकें।तीन चोर मंदिर में आधे घंटे तक रुके और चांदी और अष्टधातु की आठ मूर्तियां चुरा कर ले गए। इसके अलावा एक कलश, एक चांदी का छत्र और दो बर्तन भी उन्होंने चोरी किए।

 

मुंह पर कपड़ा बांधकर रखा था


मंदिर में कैमरे भी लगे थे और तीनों युवक चोरी करते हुए तस्वीरों में कैद हो गए। तीनों ने मुंह पर कपड़ा बांध रखा था। उनकी उम्र 25 से 30 के बीच है। पुलिस को आशंका है कि यह वारदात संगठित चोर गिरोह ने की है और यह बाग-टांडा इलाके का गिरोह हो सकता है। चोरी के बाद वे किस तरफ भागे, इसके फुटेज भी पुलिस जुटा रही है। पुलिस को कुछ सुराग भी मिले है। 

Source link
#Indore #इदर #क #जन #मदर #स #चद #और #अषठधत #क #मरतय #चर #कलश #भ #ल #गए

Previous post

इंदौर में पिपल्याकुमार इलाके में बिल्डिंग की छठी मंजिल के बंद फ्लैट में लगी आग, बाहर गया था परिवार

Next post

Vikramshila Setu: ‘गिरने वाला हूं’- डेढ़ महीने पहले विक्रमशिला सेतु ने बताया था; अफसर बोल रहे थे- सुरक्षित है

Post Comment