प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हत्या बहुत ही बेरहमी से की गई। चेहर पर कई वार किए गए, इसमें उर्मिला के दांत भी टूट गए थे।
HighLights
- पति अखिलेश ने उर्मिला की धारदार हथियार से हत्या कर दी थी
- इसके बाद उसने नहाकर नए कपड़े पहने और घर से निकला गया
- सीसीटीवी में वह सरवटे बस स्टैंड के ब्रिज के नीचे आखिरी बार दिखा
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। डाक सहायक उर्मिला सैनी की हत्या करने वाले पति अखिलेश सैनी का पुलिस अब तक पता नहीं लगा पाई। सीसीटीवी फुटेज में अखिलेश अंतिम बार सरवटे बस स्टैंड पर ब्रिज के नीचे नजर आया। रविवार को एसआई ने भोपाल में उसके माता-पिता और भाई से पूछताछ की, लेकिन ठोस जानकारी नहीं मिल सकी। अखिलेश का मोबाइल घर पर ही मिला है।
डाककुंज कालोनी निवासी 40 वर्षीय उर्मिला की शासकीय आवास में उसके पति अखिलेश ने धारदार हथियार से हत्या कर दी थी। संयोगितागंज टीआइ केपी यादव के अनुसार पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज से पता लगाया कि अखिलेश सीधे रेलवे स्टेशन पहुंचा, पर पूछताछ कर लौट आया। इसके बाद सीधे सरवटे बस स्टैंड चला गया। अखिलेश ने सुबह नौ बजे ही उर्मिला की हत्या कर दी थी। इसके बाद नहाया, नए कपड़े पहने और तैयार होकर घर से निकला।
बेटी के पास स्कूल गया और उसे सामान देकर चला गया
साढ़े नौ बजे बेटी प्रेक्षा के पास स्कूल गया और उसे एटीएम, मोबाइल, जूलरी, स्कूटर देकर चला गया। रविवार को एक टीम ने टीला जमालपुरा (भोपाल) में उसके पिता सीताराम से भी पूछताछ की। हालांकि उन्होंने भी अखिलेश के आने से इन्कार कर दिया। पुलिस को उसका मोबाइल घर में ही मिल गया है। रविवार को उर्मिला के शव का एमवाय अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया और शव बहन पूजा के घर रवाना किया।
मासूम बच्चों को रह-रहकर याद आ रही मां
शनिवार को बेटी प्रेक्षा और बेटे अव्यक्त को मां की मौत के बारे में नहीं बताया गया था। प्रेक्षा को लग रहा था कि मां अभी जिंदा है। दोनों बच्चे मां को याद कर रो रहे हैं। प्रेक्षा तो सात वर्षीय भाई को भी सांत्वना दे रही है। इस घटना ने उनकी दुनिया उजाड़ दी है। उनके सपनों और खुशियों पर गहरा आघात पहुंचा है।
उर्मिला की बुआ मंगला के अनुसार कक्षा नौवीं की छात्रा प्रेक्षा ने ही सबसे पहले मां को खून से लथपथ अवस्था में देखा था। वह उस मंजर को भूल नहीं पा रही है। प्रेक्षा पढ़ाई में हमेशा प्रथम स्थान हासिल करती थी। सोशल मीडिया में रुचि रखने वाली प्रेक्षा मोटिवेशनल, प्रमोशनल और आध्यात्मिक विषयों पर वीडियो बनाने लगी थी। उसने कुछ दिनों पूर्व ही मां उर्मिला सैनी के डाक विभाग पर रचनात्मक वीडियो बनाया था।
बैंक ट्रांजेक्शन पर नजर रख रही पुलिस
टीआई के अनुसार अखिलेश का मोबाइल तो घर में ही रह गया है। उसने दूसरा सिमकार्ड भी नहीं लिया है। पुलिस अब बैंक ट्रांजेक्शन पर नजर रख रही है। अभी तक उसने एटीएम, डेबिट कार्ड और बैंक का उपयोग नहीं किया है। पुलिस ने कुछ करीबी रिश्तेदारों की सूची बनाई है।
पीएम रिपोर्ट से हुआ खुलासा, बेरहमी से कर दी पत्नी की हत्या
उर्मिला का रविवार को पीएम किया गया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हत्या बहुत ही बेरहमी से की गई। चेहर पर कई वार किए गए, इसमें उर्मिला के दांत भी टूट गए थे। इसके साथ ही गर्दन पर हुए वार की वजह से ही उनकी मौत हुई। पति ने सीने पर भी मारा था। शव की हालत ऐसी हो चुकी थी कि अंतिम संस्कार से पहले परिवार के लोग उर्मिला का चेहरा भी नहीं देख पाए।
यह भी पढ़ें : इंदौर में कार ने बाइक को मारी टक्कर, मां की गोद में बैठी बच्ची उछलकर 10 फीट दूर गिरी; पसलियां टूटने से मौत
Source link
#इदर #म #पसटल #अससटट #उरमल #सन #क #हतय #म #खलस #पतन #क #मरन #क #बद #नए #कपड #पहनकर #भग #गय #थ #पत



Post Comment