प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के छोटे भाई कुलभूषण उर्फ नाना पटवारी से राजेंद्र नगर पुलिस ने शनिवार को दोबारा पूछताछ की। वकील जय हार्डिया के साथ …और पढ़ें
HighLights
- ड्रग्स कनेक्शन: चैटिंग डिलिट कर ले गया था मोबाइल, सर्च हिस्ट्री में आपत्तिजनक सामग्री मिली
- नाना ने पैडलर से परिचय तो स्वीकारा पर ड्रग्स खरीदने से साफ इनकार कर दिया
- पेशी के पूर्व नाना ने मोबाइल से सभी चैटिंग डिलिट कर दी थी, हालांकि सर्च हिस्ट्री में सट्टे और पोर्न साइड का रिकॉर्ड मिला है
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के छोटे भाई कुलभूषण उर्फ नाना पटवारी से राजेंद्र नगर पुलिस ने शनिवार को दोबारा पूछताछ की। वकील जय हार्डिया के साथ थाने पहुंचे नाना ने पैडलर से परिचय तो स्वीकारा पर ड्रग्स खरीदने से साफ इनकार कर दिया। पेशी के पूर्व नाना मोबाइल से सभी चैटिंग डिलिट कर ले गया था। हालांकि सर्च हिस्ट्री में सट्टे और पोर्न साइड का रिकॉर्ड मिला है।
डीसीपी जोन-1 नरेंद्रसिंह रावत के अनुसार नाना पटवारी को नोटिस जारी कर तलब किया गया था। पुलिस ने शुरुआत में ड्रग्स पैडलर संजय कौशल उर्फ रौनी भाई,इरफान उर्फ गोलू से की और बताया कि दोनों ने ड्रग्स सप्लाई करना स्वीकारा है। दोनों पैडलर को नाना के समक्ष लाया गया लेकिन उसने ड्रग्स खरीदने से मना कर दिया।
पुलिस ने इसके बाद पलसीकर कॉलोनी निवासी युवती के संबंध में सवाल दागे। युवती के वीडियो बयान बताते हुए कहा कि उसने ड्रग्स लेने की बात कबूली है। इस पर भी नाना सिर्फ ना…ना.. ही करता रहा। थाने में करीब पांच घंटे तक पूछताछ की और वकील के सामने रवाना कर दिया।
पुलिस सभी आरोपियों को तलाश रही है
उधर आजाद नगर से गिरफ्तार भूरु उर्फ आरिफ ने एमडी और ब्राउन शुगर बेचने वाले पैडलर रेहान, वसीम और मुसा का नाम बताया है। भुरु नाना की गाड़ी चला चुका है और नाना के आर्डर पर पैडलर से ड्रग्स लेता था। पुलिस अब उन सभी आरोपितों को तलाश रही है।
ट्रांजेक्शन हिस्ट्री में मिला युवती से लेनदेन
पुलिस ने नाना के तीन बैंक अकाउंट का स्टेटमेंट निकाला है। उसमें भुरु और युवती से रुपयों का लेनदेन मिला है। नाना बताया युवती से शुभम वैली कालोनी के एक प्लाट के सिलसिलें में बात होती थी। कालोनी सुमित मंत्री की बताई गई है। प्लाट के पैमेंट के लिए काल आते थे। हालांकि सीडीआर में सौ से ज्यादा काल मिलें है।
सबसे बड़ा सवाल: कॉल डिटेल, बैंक स्टेटमेंट और बयान में नाम, फिर भी नाना को पूछताछ कर छोड़ रही पुलिस
ड्रग्स विरोधी अभियान के तहत हुई इस कार्रवाई ने पुलिस को कटघरे में खड़ा कर दिया है। काल डिटेल, बैंक स्टेटमेंट और आरोपितों के बयान के बाद भी पुलिस साक्ष्य एकत्र के बहाने नाना को पूछताछ कर छोड़ रही है। जबकि भुरु बैंड की शनिवार को गिरफ्तारी ले ली गई है। वसीम, मुसा और रेहान को तलाशा जा रहा है। डीसीपी जोन-1 नरेंद्रसिंह रावत के अनुसार पुलिस कड़ियां जोड़ रही है। मेमो में नाना का नाम खोल दिया गया है। पुष्टि के उपरांत आरोपित बनाया जाएगा।
छह साल से नाना का नाम मेमो में ही लिख रही पुलिस
विजयनगर थाना में केस 1008/20 में भी नाना का नाम दर्ज है। इस केस में आरोपित सोहन उर्फ जोजो निवासी सेंधवा ने 15 दिसंबर 2020 को कथन में नाना भाई के बताने पर अदनान से एमडी ड्रग्स लेकर रीजनल पार्क के समीप डिलीवरी दी थी। दो बार भोपाल रोड के एक वाटर पार्क में ड्रग्स पहुंचाई थी। इसी बयान में उसने सुनील, राहुल का नाम भी लिया था। इस केस भी तत्कालीन टीआई तहजीब काजी ने दबा दिया। डीसीपी के अनुसार छह साल पुराना केस है। कोर्ट में चालान भी प्रस्तुत हो चुका है।
‘मैं तीन-चार साल पहले ड्रग्स लेता था, लेकिन अब नहीं; जीतू पटवारी का भाई हूं, इसलिए फंसाया’: नाना पटवारी
Source link
#इदर #म #परदश #कगरस #अधयकष #जत #पटवर #क #भई #नन #स #दसर #बर #पच #घट #पछतछ #डरगस #पडलर #स #करवय #समन



Post Comment