इंदौर में फ्लाईओवर के नीचे सुरक्षित रहेगा मेट्रो ट्रैक, 16 मीटर लंबी प्रोटेक्शन स्क्रीन लगाई

इंदौर में फ्लाईओवर के नीचे सुरक्षित रहेगा मेट्रो ट्रैक, 16 मीटर लंबी प्रोटेक्शन स्क्रीन लगाई

लवकुश चौराहा स्थित डबल डेकर फ्लाईओवर की एक भुजा से यातायात शुरू हो चुका है। ऐसे में फ्लाईओवर की भुजा से मेट्रो ट्रैक की सुरक्षा को भी पुख्ता किया जा र…और पढ़ें

Publish Date: Tue, 28 Jul 2026 08:26:44 AM (IST)Updated Date: Tue, 28 Jul 2026 08:26:44 AM (IST)

डबल डेकर फ्लाईओवर पर सेल्फी लेते लोग। (नईदुनिया प्रतिनिधि)

HighLights

1. सितंबर तक तैयार होगी डबल डेकर फ्लाईओवर की दूसरी भुजा
2. लवकुश चौराहा स्थित डबल डेकर फ्लाईओवर की एक भुजा से यातायात शुरू हो चुका है
3. ऐसे में फ्लाईओवर की भुजा से मेट्रो ट्रैक की सुरक्षा को भी पुख्ता किया जा रहा है

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर : लवकुश चौराहा स्थित डबल डेकर फ्लाईओवर की एक भुजा से यातायात शुरू हो चुका है। ऐसे में फ्लाईओवर की भुजा से मेट्रो ट्रैक की सुरक्षा को भी पुख्ता किया जा रहा है। फ्लाईओवर से किसी तरह की सामग्री ट्रैक पर नहीं फेंकी जा सके, इसके लिए ब्रा स्टिंग में प्रोटेक्शन स्क्रीन लगाने का कार्य किया जा रहा है।

तय नियमों के अनुसार फ्लाईओवर पर 16 मीटर लंबी और छह मीटर ऊंची प्रोटेक्शन स्क्रीन लगाई गई है। इसके बावजूद किसी तरह की सामग्री ट्रैक पर फेंकने की संभावना नजर आएगी, तो स्क्रीन की हाइट बढ़ाई जा सकती है। यह स्क्रीन दूसरी भुजा पर यातायात शुरू होने पर लगाई जाएगी। अभी एक भुजा पर लगाई गई है।

इंदौर विकास प्राधिकरण (आइडीए) द्वारा बनाए जा रहे डबल डेकर फ्लाईओवर की उज्जैन रोड से मरीमाता जाने वाली भुजा से यातायात विगत दिनों शुरू कर दिया गया। मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव द्वारा इस भुजा को शुरू किया गया था। अब दूसरी भुजा को तैयार करने का कार्य तेज गति से जारी है। स्लैब सहित सभी कार्य सितंबर तक पूरे कर लिए जाएंगे।

आईडीए सीईओ डा. परीक्षित झाड़े का कहना है कि एक भुजा से यातायात शुरू कर दिया गया है, ताकि नीचे सर्विस रोड का निर्माण आसानी से किया जा सके। गौरतलब है कि चौराहे पर सीमेंट की सर्विस रोड तैयार की जा रही है। चौराहे पर यातायात का खासा दबाव होने से निर्माण कार्य प्रभावित हो रहा था। डायवर्शन होने के बाद भी निर्माण कार्य तेजी से नहीं हो पा रहे थे, इसलिए एक भुजा को यातायात सुगमता के लिए खोल दिया गया है। हालांकि इस भुजा पर लाइटिंग और अन्य कार्य किए जाने हैं।

वर्षा तय करेगी समय

दूसरी भुजा पर सितंबर तक स्लैब और अन्य कार्य पूरे करने का दावा किया जा रहा है। हालांकि डामर बिछाने का कार्य प्रभावित हो सकता है। वर्षा जारी रहने पर डामर का कार्य नहीं हो सकेगा। ऐसे में वर्षा ही तय करेगी कि इस भुजा से यातायात कब शुरू होगा। आइडीए अधिकारियों का कहना है कि मौसम दो-तीन दिन साफ रहा, तो भी डामर का कार्य पूरा कर लिया जाएगा।

फ्लाईओवर से उतरते ही उलझेंगे वाहन

मरीमाता से उज्जैन जाने वाली भुजा का निर्माण भले ही अभी पूरा नहीं हुआ है। लेकिन इसकी भुजा खत्म होते ही अरविंदों के गेट के सामने वाले कट पर वाहन उलझ सकते हैं। मुख्य चौराहे पर फ्लाईओवर की ऊंचाई 23 मीटर है और इस ऊंचाई से वाहन जब नीचे उतरेगा तो गति तेज होगी। ऐसे में भुजा के खत्म होते ही वाहन आपस में उलझेंगे। इसका मुद्दा विगत सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में उठ चुका है, हालांकि अब तक किसी तरह का अंतिम निर्णय नहीं हुआ है।

इंदौर के लवकुश चौराहे पर बने डबल डेकर फ्लाईओवर की एक भुजा यातायात के लिए खोली, सीएम ने किया शुभारंभ

Source link
#इदर #म #फलईओवर #क #नच #सरकषत #रहग #मटर #टरक #मटर #लब #परटकशन #सकरन #लगई

Previous post

Nigel Sylvester’s Latest Air Jordan Collab Will Be on Michael Jordan’s First Championship Sneaker

Next post

Wimbledon rides a rain-free fortnight to record-high attendance

Wimbledon reached a record-high attendance of 550,151 over the Grand Slam tournament’s two weeks, up slightly over last year, the All England Club said Tuesday.

Attendance at the 139th edition of tennis’ grass-court major was aided by the first rain-free Championships since 2019. The total attendance was 1,381 more than in 2025.

Wimbledon still trails in total attendance compared to the other three Grand Slams.

The main draw of this year’s Australian Open attracted more than 1.1 million fans. Last year’s U.S. Open drew more than 900,000 and the main draw for the 2026 French Open was 589,500.

ALSO READ| US Open 2026: Sabalenka-Djokovic among top teams entered in mixed doubles

The other three feature main-draw competition over 15 days; Wimbledon remains at 14 days. The rival tournaments also hold their qualifying events on site in the week prior, allowing them to host more fans and boost revenues. Wimbledon’s qualifying event is off site.

The All England Club said daily attendance records were set this year on Days 7 and 12 — as well as on Day 14 when Jannik Sinner beat Alexander Zverev in the men’s final. A day earlier, Linda Noskova defeated Karolina Muchova in an all-Czech women’s final.

Published on Jul 29, 2026

#Wimbledon #rides #rainfree #fortnight #recordhigh #attendance

Post Comment