इंदौर के गीतानगर से नैतिक और सम्राट के अपहरण के आरोपियों ने पहले तिलक नगर की ज्वेलरी शॉप लूटने की साजिश रची थी। …और पढ़ें
HighLights
- विनीत प्रजापति, राधिका, ललित और तनीषा ने पहले सोना लूटने की रेकी की
- 11 साल के सम्राट ने बताया, मैगी में शक हुआ तो राधिका से कहा- पहले तुम चखो
- पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह ने बच्चों को बस्ता, कॉपी, बोतल गिफ्ट की
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। गीतानगर से नैतिक और सम्राट का अपहरण करने वाले आरोपित युवक-युवती रुपये के लिए कुछ भी कर सकते थे। कर्ज से परेशान चारों आरोपितों ने अपहरण के पहले सोना लूटने की साजिश की थी। आरोपित ललित से तिलक नगर की एक ज्वेलरी शाप की रेकी भी कर चुका था। हथियार और साथियों की कमी के कारण साजिश टालनी पड़ी। इसके बाद फिरौती मांगने की साजिश की।
टीआई सुरेंद्रसिंह रघुवंशी के अनुसार विनीत प्रजापति माता-पिता से अलग होकर तिलक नगर में रहने आ गया था। चार दिन पूर्व राधिका उससे मिलने आई और कुत्ते के साथ तिरुपति गार्डन चले गए। इसी दौरान बच्चे खेलते मिल गए। सम्राट और नैतिक ने पेट का पूछ लिया। कुछ देर बातचीत कर दोनों भाई-बहन 12 पत्थर की तरफ गन्ने का रस पीने चले गए। चलते-चलते अपहरण की साजिश बनाई।
बिल्ली और चूहों का फोटो दिखाकर लुभाने लगे
दोनों लगातार आने लगे और बच्चों को तोता, बिल्ली, पिल्ले, सफेद चूहों के फोटो दिखाकर लुभाने लगे। तय किया कि बच्चों को ललित और तनीषा के फ्लैट में बंधक बनाकर फिरौती मांगेंगे। गुरुवार को राधिका बच्चों से मिलने पहुंची और पेट का झांसा देकर ले गई। सेवा सरदार नगर की एवरफ्रेश दुकान से चाकलेट खरीद कर दी। इसके बाद कैब बुक की और रेडियो कालोनी होकर सीधे दत्तनगर स्थित ललित के फ्लैट में ले गई।
मैगी खिलाई तो बच्चे बोले- पहले तुम चख कर बताओ
राधिका ने हमको धमकाया और मम्मी के मोबाइल नंबर मांगे। नैतिक ने उसकी मम्मी के नंबर दे दिए। तब समझ में आया हमारा अपहरण हुआ है। राधिका डराने की कोशिश कर रही थी। राधिका वीडियो कॉल लगा रही थी। तब हमने इशारा कर बताने की फ्लैट बताने की कोशिश भी की। फिर दोनों मोबाइल चलाने में व्यस्त हो गए। भूख लगने पर राधिका ने मैगी बनाई तो मुझे शक हुआ और उससे कहा पहले तुम चख कर बताओ। राधिका के खाने पर हमने भी मैगी खा ली। थोड़ी देर बाद पुलिसवाले आ गए और हमको छुड़वा लिया।
(जैसा 11 वर्षीय अगवा बच्चे सम्राट ने पुलिस को बताया।)
कमिश्नर को बच्चों का सैल्यूट, बस्ता-कापी और बोतल मिली
शुक्रवार सुबह नैतिक और सम्राट के स्वजन भी आयुक्त कार्यालय आ गए। पुलिस वालों की खूब वाहवाही की और भावुक हो गए। पूजा ने कहा पुलिसकर्मी अपने बच्चे समझकर तलाश में जुटे थे। पुलिसवालों ने बच्चों का स्वागत किया। बच्चों ने पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह को सैल्यूट किया तो उन्होंने भी बस्ता, कापी, पानी की बोतल गिफ्ट में दी।
यह भी पढ़ें : कर्जा चुकाने के लिए किया किडनैप, पति-पत्नी और भाई-बहन गिरफ्तार, इंदौर अपहरण कांड का खुलासा
Source link
#इदर #म #बचच #क #कडनप #करन #वल #चर #आरपय #न #पहल #जवलर #शप #लटन #क #रच #थ #सजश



Post Comment