बाणगंगा पुलिस ने दोपहिया वाहन चुराने वाली एक गैंग का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपितों से चोरी की 17 बाइक बरामद की …और पढ़ें
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। बाणगंगा पुलिस ने दोपहिया वाहन चुराने वाली एक गैंग का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपितों से चोरी की 17 बाइक बरामद की हैं। बरामद वाहनों में बुलेट भी शामिल है। आरोपित चोरी के वाहनों को खंडहर में छुपा कर रखते थे। उनके इंजन और चेसिस नंबर के साथ छेड़छाड़ कर देते थे। ऑर्डर निकालने पर ही गाड़ी बाहर निकालते थे।
बाणगंगा पुलिस की कार्रवाई और आरोपितों की पहचान
एसीपी रुबिना मिजवानी के अनुसार आरोपित पंकज लोधी निवासी एरावली पाली ललितपुर (उप्र), शिवेन्द्र लोधी निवासी भवानीनगर (बाणगंगा) और ब्रजेन्द्र लोधी निवासी मालथोन सागर हैं। पूछताछ में आरोपितों ने बाणगंगा, लसूडिया, विजयनगर और शाहपुरा थाना क्षेत्र से वाहन चोरी करना स्वीकारा है। उनके विरुद्ध आठ मामले पूर्व में दर्ज हैं। गैंग का एक सदस्य नरेंद्र उर्फ नीलू लोधी फिलहाल फरार है। एसीपी के अनुसार आरोपितों से अन्य थानों की पुलिस भी पूछताछ कर रही है।
गर्लफ्रेंड को रोजाना नई बाइक पर घुमाने के चक्कर में पकड़े गए वाहन चोर
क्राइम ब्रांच ने भी दोपहिया वाहन चुराने वाली गैंग के तीन सदस्यों को पकड़ा है। पुलिस ने आरोपितों से चोरी की नौ बाइक बरामद की हैं। आरोपित रोजाना नई-नई गाड़ियों पर गर्लफ्रेंड को घुमाने ले जाते थे। इसी से पुलिस को सुराग मिला और टीम ने दबोच लिया।
क्राइम ब्रांच द्वारा पकड़े गए आरोपित और उनका तरीका
डीसीपी (अपराध) राजेश त्रिपाठी के अनुसार आरोपित मोहित वर्मा निवासी परदेशीपुरा, विशेष कोरी निवासी पटेल कॉलोनी और निशांत सुनहरे निवासी एमआर-10 शारदा नगर हैं। पुलिस के अनुसार आरोपितों द्वारा चोरी के वाहन औने-पौने दामों पर बेचे जाते थे।
यह भी पढ़ें- MP में इस बार देरी से होगी मानसून की एंट्री, केरल में अटका ‘मेघराज’ का रास्ता, IMD का अलर्ट
Source link
#इदर #म #बइक #चर #पर #डबल #सटरइक.. #चर #क #गडय #बरमद #गरलफरड #क #नई #बइक #पर #घमन #क #शक #पड #भर



Post Comment