भारत (बीएच) सीरीज में पंजीकृत वाहनों के ट्रांसफर फिलहाल आसान नहीं हैं। इसकी सबसे बड़ी वजह यह है कि बीएच सीरीज के लिए केंद्र सरकार ने पात्रता तय कर रखी…और पढ़ें
HighLights
- भारत (बीएच) सीरीज में पंजीकृत वाहनों के ट्रांसफर फिलहाल आसान नहीं हैं
- इसकी सबसे बड़ी वजह यह है कि बीएच सीरीज के लिए केंद्र सरकार ने पात्रता तय कर रखी है
- ऐसे में सामान्य वाहनों की तरह इन्हें किसी भी व्यक्ति के नाम हस्तांतरित नहीं किया जा सकत
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। भारत (बीएच) सीरीज में पंजीकृत वाहनों के ट्रांसफर फिलहाल आसान नहीं हैं। इसकी सबसे बड़ी वजह यह है कि बीएच सीरीज के लिए केंद्र सरकार ने पात्रता तय कर रखी है। ऐसे में सामान्य वाहनों की तरह इन्हें किसी भी व्यक्ति के नाम हस्तांतरित नहीं किया जा सकता।
पोर्टल पर स्वामित्व हस्तांतरण का विकल्प नहीं मौजूद है
यही वजह है कि यह वाहन ट्रांसफर नहीं हो पा रहे है, क्योकि पोर्टल पर स्वामित्व हस्तांतरण का विकल्प नहीं मौजूद है। यदि वाहन किसी पात्र व्यक्ति को भी बेचा जाता है, तो ट्रांसफर पर लगने वाले टीओ (ट्रांसफर आफ ओनरशिप ) टैक्स को लेकर अभी स्पष्ट नीति नहीं होने से समस्या है।
बीएच सीरीज के नंबर की श्रेणी तय है
आरटीओ प्रदीप शर्मा के अनुसार बीएच सीरीज के नंबर की श्रेणी तय है और उसी अनुसार नंबर जारी होता है। सामान्य लोगों के लिए नंबर नहीं है। टैक्स निर्धारण की प्रक्रिया भी जारी है।
गौरतलब हे कि बीएच सीरीज का लाभ केवल केंद्र और राज्य सरकार के कर्मचारियों, रक्षा सेवाओं, सार्वजनिक उपक्रम के कर्मचारियों तथा ऐसी निजी कंपनियों के कर्मचारियों को मिलता है, जिनके कार्यालय कम से कम चार या अधिक राज्यों अथवा केंद्र शासित प्रदेशों में संचालित होते हैं।
टैक्स भरने में करते है देरी
बीएच सीरीज में रोड टैक्स की व्यवस्था भी अलग है। इसमें टैक्स एकमुश्त नहीं बल्कि हर दो वर्ष के लिए जमा किया जाता है। ऐसे में कई वाहन चालक टैक्स जमा नहीं करते है या भूल जाते है।
टैक्स जमा नहीं करने वालों को भारी पेनल्टी देना होती है
कुछ माह पहले परिवहन विभाग बकाया टैक्स में नोटिस जारी कर चुका है। हालांकि टैक्स जमा नहीं करने वालों को भारी पेनल्टी देना होती है। विभाग प्रतिदिन के अनुसार टैक्स वसूलता है।
बीएच सीरीज के वाहन मालिकों को बड़ी समस्या, गाड़ी न बेच सकते हैं और न परिजनों के नाम ट्रांसफर हो रही
Source link
#इदर #म #बएच #सरज #क #वहन #टरसफर #म #पतरत #और #नयम #बन #अडचन #परतयक #द #सल #म #टकस #दन #ह #लकन #कई #कर #रह #दर



Post Comment