इंदौर में ब्राउन शुगर के तस्कर के घर में मिली नोट गिनने की मशीन, 19 लाख नकद बरामद

इंदौर में ब्राउन शुगर के तस्कर के घर में मिली नोट गिनने की मशीन, 19 लाख नकद बरामद

आरोपित ब्राउन शुगर की छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर उसकी सप्लाई करता था। पुलिस के मुताबिक क्षेत्र में अवैध नशे के कारोबार पर निगरानी के दौरान 22 जून को लकी …और पढ़ें

Publish Date: Tue, 30 Jun 2026 12:18:30 AM (IST)Updated Date: Tue, 30 Jun 2026 12:21:19 AM (IST)

नोट बरामद होने का सांकेतिक फोटो।

HighLights

1. पूछताछ में उसने बताया कि उसे ब्राउन शुगर चेतन नाथ उपलब्ध कराता था।
2. इसके बाद पुलिस ने नाथ मोहल्ला निवासी चेतन नाथ को गिरफ्तार किया।
3. पूछताछ में उसने ब्राउन शुगर राजस्थान के प्रतापगढ़ से लाना स्वीकार किया है।

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। ब्राउन शुगर की तस्करी के आरोपित चेतन नाथ को द्वारकापुरी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके घर से 19 लाख रुपये नकद, 270 ग्राम ब्राउन शुगर, आठ किलो गांजा, पिस्टल के 22 जीवित कारतूस और नोट गिनने की मशीन जब्त की गई है।

आरोपित ब्राउन शुगर की छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर उसकी सप्लाई करता था। पुलिस के मुताबिक क्षेत्र में अवैध नशे के कारोबार पर निगरानी के दौरान 22 जून को लकी नाथ को गिरफ्तार किया गया था। उसके कब्जे से 16 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई थी।

पूछताछ में उसने बताया कि उसे ब्राउन शुगर चेतन नाथ उपलब्ध कराता था। इसके बाद पुलिस ने नाथ मोहल्ला निवासी चेतन नाथ को गिरफ्तार किया।

पूछताछ में उसने ब्राउन शुगर राजस्थान के प्रतापगढ़ से लाना स्वीकार किया है। पुलिस इस संबंध में जांच कर रही है।

पुलिस के अनुसार आरोपित कई वर्षों से अपनी बहन एवं ड्रग्स तस्कर सीमा नाथ के साथ मिलकर ब्राउन शुगर और गांजे की तस्करी कर रहा था। अगस्त 2025 में पुलिस ने सीमा नाथ की झोपड़ी से 500 ग्राम से अधिक ब्राउन शुगर जब्त की थी।

Source link
#इदर #म #बरउन #शगर #क #तसकर #क #घर #म #मल #नट #गनन #क #मशन #लख #नकद #बरमद

Previous post

Welcome to the Jungle:अक्षय की फिल्म वेलकम टू द जंगल ने वीकेंड में किया कमाल, कमा डाले इतने करोड़

इंटरनेट डेस्क। अक्षय कुमार की फिल्म वेलकम टू द जंगल थिएटर्स में ऐसा कमाल कर रही है, जिसकी उम्मीद इसकी रिलीज से पहले किसी ने नहीं की थी। पहले दिन से ही फिल्म अच्छी कमाई कर रही है। इस फिल्म ने संडे के कलेक्शन के साथ अपना पहला वीकेंड खत्म कर लिया है। संडे को वेलकम टू द जंगल ने बॉक्स ऑफिस पर ऐसा भौकाल दिखाया कि कमाई में अनुमानों से कहीं ज्यादा बड़ा जंप देखने को मिला।

फिल्म ने स्लो एडवांस बुकिंग के बावजूद शुक्रवार को 15.25 करोड़ रुपये का दमदार कलेक्शन हुआ। फिल्म की कॉमेडी को मिल रहे दमदार वर्ड ऑफ माउथ ने शनिवार को असर दिखाया और 30 प्रतिशत से ज्यादा जंप के साथ कलेक्शन 20 करोड़ रुपये तक पहुंच गया।

सैकनिल्क का डेटा बताता है कि संडे को फिल्म ने फिर से करीब 24 प्रतिशत के जंप के साथ, 24.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। पेड प्रीव्यू के कलेक्शन के साथ संडे तक, तीन दिनों में वेलकम टू द जंगल का नेट कलेक्शन 63.75 करोड़ रुपये हो गया है। यह 2026 में बॉलीवुड फिल्मों का तीसरा सबसे बड़ा वीकेंड कलेक्शन है।

pc-bookmyshow.com
Welcome to the Jungle Box Office Collection Day 3 Sunday, Akshay Kumar Welcome 3 First Weekend Total Business

Next post

The Liars (Los Mentirosos) | Film Threat

Post Comment