चंदन नगर क्षेत्र के राज नगर में हुए अंधे कत्ल का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। भतीजे ने कत्ल किया था। आरोपी ने नशे की लत को पूरा करने एवं पारिवारिक मनमु…और पढ़ें
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। चंदन नगर क्षेत्र के राज नगर में हुए अंधे कत्ल का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। भतीजे ने कत्ल किया था। आरोपी ने नशे की लत को पूरा करने एवं पारिवारिक मनमुटाव होने के कारण वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने चंद घंटों में खुलासा कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। टीआई के अनुसार तिलक कारोले द्वारा तीन विशेष टीम गठित कर हत्या करने वाले आरोपितों की धर-पकड़, तकनीकी एवं भौतिक साक्ष्यों के एकत्रित करने के लिए टीम को आदेशित किया।
टीमों द्वारा घटना स्थल के आसपास सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। परिवार व आस-पड़ोस के रहवासियों से पूछताछ की गई। जानकारी के आधार पर मृतक कमल पिता राजेश कुमावत (50) निवासी-263 डी सेक्टर राज नगर के परिवारजनों से अलग-अलग पूछताछ की।
पूछताछ में हड़बड़ाया भतीजा
जब मृतक के छोटे भतीजे चेतन पिता पप्पू कुमावत (19) निवासी-263 डी सेक्टर राज नगर से पूछताछ की गई तो वह हड़बड़ाने लगा। टीम ने उससे सख्ती से पूछताछ की तो उसने बताया कि कुछ माह पहले हम लोग सम्मिलित परिवार में रहते थे। तब मेरे ताऊ (बड़े पापा) बहुत अच्छे से रहते थे उनका व्यवहार हम लोगों के प्रति बहुत अच्छा था और मुझे बहुत अच्छे से रखते थे। जब-जब रुपये मांगता था, वह मुझे रुपये व जरूरत की सामग्री भी देते थे, लेकिन जब से मेरे पिता एवं ताऊ का बंटवारा हुआ है तब से वह हमसे अच्छा व्यवहार नहीं करते व गाली-गलौच करते थे।
ब्राउन शुगर की लत और कत्ल की खौफनाक वारदात
ब्राउन शुगर का नशा करने का आदी आरोपित ने पूछताछ पर बताया कि वह अवैध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर का नशा करने का आदी है और नशे की लत को पूरा करने के लिए ताऊ से रुपये मांगे थे। ताऊ ने रुपये नहीं दिये तो उसने इसी बात को लेकर रात होने का इंतजार किया। रात में करीब ढाई बजे के लगभग आरोपित ने किचन से चाकू निकालकर ताऊ पर चाकू से वार कर हत्या कर दी। इसके बाद ताऊ की पैंट की जेब से अलमारी की चाभी निकाल कर अलमारी खोली व अलमारी में रखे रुपये ढूंढे, जो नहीं मिले।
पुलिस को गुमराह करने के लिए दीवार पर लगाए खून के छापे
पुलिस को शक न हो इसलिए अलमारी में रखे गहने वहीं छोड़ दिए। बाद में आरोपित ने पुलिस को गुमराह करने के उद्देश्य से खून से सने हाथ से दीवार पर छापे लगाए व पड़ोस वाले घर पर उतरने वाले रास्ते को दर्शाया। फिर आरोपित ने अपने शरीर व पैरों पर लगे खून को कपड़े से साफ कर कपड़े को रोशनदान से घर के पीछे की तरफ फेंक दिया। उसके बाद अपने हाथ पैरों को अच्छी तरह से धोकर कमरे में जाकर सो गया।
यह भी पढ़ें- एमपी उच्च शिक्षा विभाग ने जारी किया एकेडमिक कैलेंडर, सत्र शुरू होने के 20 दिन बाद आई समय-सारिणी, इस बार होंगे 183 वर्किंग डे
सुबह ऊपर ताऊ के कमरे में गया और जोर-जोर से चिल्ला-चिल्ला कर घर-परिवार के लोगों एवं आसपास रहवासियों को एकत्रित कर लिया। मृतक को पड़ोसियों की सहायता से जिला अस्पताल ले गये जहां उसे मृत घोषित कर दिया। आरोपित को गिरफ्तार कर घटना के संबंध में पूछताछ की जा रही है।
Source link
#इदर #म #बरउन #शगर #क #लए #तऊ #न #नह #दए #पस #त #भतज #न #उतर #मत #क #घट #ऐस #हआ #गरफतर



Post Comment