जूनी इंदौर थाना क्षेत्र में एक युवती कार चला रही थी। इसी दौरान वह वाहन चलाते समय घबरा गई और दोपहिया वाहनों को टक्कर मारते हुए एक दुकान के अंदर जा घुसी …और पढ़ें
HighLights
- एक युवती ने कार से कईं वाहनों को टक्कर मार दी
- दोपहिया वाहनों को टक्कर मारते हुए हार्डवेयर की दुकान में जा घुसी
- संयोग से दुकान बंद हो चुकी थी, वरना बड़ा हादसा हो सकता था
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। जूनी इंदौर थाना क्षेत्र में एक युवती ने कईं वाहनों को टक्कर मार दी। इससे अफरा तफरी मच गई। पुलिस मौके पर पहुंची पर लोगों ने कायमी से इनकार कर दिया।
टीआइ अनिल गुप्ता के मुताबिक कार(एमपी 09एमवाय 1008) से टक्कर हुई है। कार त्रिवेणी कालोनी निवासी सौम्या जतिन राजपाल चला रही थी। कालेज छात्रा सौम्या टावर चौराहा से अग्रसेन चौराहा की तरफ जा रही थी। जैसे ही अग्रवाल स्वीट्स के पास पहुंची सौम्या घबरा गई और दोपहिया वाहनों को टक्कर मारते हुए अनिल हार्डवेयर की दुकान में जा घुसी। संयोग से उस वक्त दुकान बंद हो चुकी थी। टक्कर से स्कूटर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।
जलसा में पार्टी करने वालों पर एफआइआर
कनाड़िया पुलिस ने जलसा गार्डन पर छापा मारा है। गार्डन में देर रात तक पार्टी चल रही थी। तेज आवाज में म्यूजिक भी बजाया जा रहा था। पुलिस के अनुसार एमजी रोड़ निवासी कुलभूषण होलकर के खिलाफ केस दर्ज किया है। झलारिया स्थित जलसा गार्डन में देर रात कईं लोग एकत्र होकर पार्टी कर रहे थे। निर्धारित डिसीबल से ज्यादा में गाने बजाए जा रहे थे।
Source link
#इदर #म #बरक #क #जगह #दबय #एकसलटर…दकन #म #ज #घस #कर



Post Comment