इंदौर में महिला चोर गैंग का आतंक: ऑटो में आती हैं, मिनटों में दुकान साफ कर हो जाती हैं फरार

इंदौर में महिला चोर गैंग का आतंक: ऑटो में आती हैं, मिनटों में दुकान साफ कर हो जाती हैं फरार

यह गैंग रोजाना दुकानों को निशाना बना रहा है और वारदात के बाद आटो रिक्शा से फरार हो जाता है। बीते दस दिनों में इस गिरोह ने पांच स्थानों को निशाना बनाया …और पढ़ें

Publish Date: Wed, 06 May 2026 07:44:16 AM (IST)Updated Date: Wed, 06 May 2026 08:02:45 AM (IST)

महिला चोर गैंग का आतंक। (प्रतीकात्मक तस्वीर)

HighLights

1. :पाटनीपुरा से मालवा मिल तक सक्रिय महिलाओं का गिरोह
2. पीड़ित व्यापारियों ने 40 से ज्यादा वीडियो क्लिपिंग्स निकाल कर पुलिस को सौंपी
3. बीते दस दिनों में इस गिरोह ने पांच स्थानों को निशाना बनाया है

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। शहर के व्यस्त बाजारों के व्यापारियों की शातिर महिला चोर गिरोह ने नींद उड़ा दी है। पाटनीपुरा से मालवा मिल तक सक्रिय यह गैंग रोजाना दुकानों को निशाना बना रहा है और वारदात के बाद ऑटो रिक्शा से फरार हो जाता है। बीते दस दिनों में इस गिरोह ने पांच स्थानों को निशाना बनाया है। पीड़ित व्यापारियों ने 40 से ज्यादा वीडियो क्लिप पुलिस को सौंप दी, पर पुलिस चोरों को पकड़ नहीं पाई। मंगलवार को परेशान व्यापारी पुलिस आयुक्त संतोष कुमारसिंह से मिले।

इस गिरोह की खासियत इसका सुनियोजित तरीका है। युवतियां पहले बाजार में सामान्य तरीके से आती हैं और घूमकर दुकानों की रेकी करती हैं। इस गिरोह में चार सदस्य शामिल हैं। दो सदस्य कचरा और पन्नी बिनने के बहाने दुकान के बाहर खड़ी हो जाती हैं। दो सदस्यों को दुकान के अंदर प्रवेश करवाया जाता है। चोरी करने के बाद चारों बाहर खड़े ऑटो रिक्शा में बैठकर तुरंत निकल जाती हैं।

चोरी का समय निश्चित है

फरियादी महेश मंगल के मुताबिक गिरोह का नेटवर्क इतना मजबूत है कि हर वारदात बेहद सटीक टाइमिंग पर होती है। इससे पहले कि कोई कुछ समझे, सामान गायब हो चुका होता है। उनका समय भी निश्चित है। कुछ वारदातों के सीसीटीवी फुटेज से पता चला आरोपित महिलाएं पौने पांच बजे के आसपास ही आती है। उनके पास शटर उचकाने और ताले तोड़ने के औजार भी होते है। महेश ने चोरी की 40 से ज्यादा क्लिपिंग्स पुलिस को सौंप दीं, लेकिन अब तक पुलिस आरोपियों तक नहीं पहुंच पाई है। इससे व्यापारियों में भारी नाराजगी है। महेश की दुकान से महिलाएं 1 लाख 82 हजार रुपये की चोरी कर चुकी है।

महिला चोर गिरोह से किराना-अनाज व्यापारी परेशान

इस गिरोह ने पाटनीपुरा स्थित महेश मंगल की दुकान को निशाना बनाया। इसके पूर्व गायत्री ट्रेडिंग में सेंध लगाई पर सफल नहीं हुई। इसके बाद आरोपितों ने महेश किराना, महेश कुमार बाबूलाल लाल और ओम किराना को निशाना बनाया। व्यापारियों ने एमआइजी, परदेशीपुरा और तुकोगंज पुलिस को शिकायत की है। तीनों थानों की पुलिस क्षेत्र में गश्त करती है और महिलाए इसके बाद भी आसानी से फरार हो जाती हैं। व्यापारियों के अनुसार कुछ वारदात तो पुलिस चौकी के समीप हुई है।

Source link
#इदर #म #महल #चर #गग #क #आतक #ऑट #म #आत #ह #मनट #म #दकन #सफ #कर #ह #जत #ह #फरर

Previous post

A New Trailor For “The Odyssey” Is Here, And Everyone Is Talking About The “Daddy” Line

Next post

Boston Celtics’ Jaylen Brown fined $50,000 by NBA for public criticism of playoffs officiating

The NBA has fined Celtics All-Star Jaylen Brown $50,000 for public criticism of game officials following Boston’s first-round exit from the playoffs.

The fine was announced by NBA Executive Vice President and Head of Basketball Operations James Jones on Tuesday night, two days after Brown said in a livestream he hosts that game officials “clearly had an agenda” to call fouls against him for “pushing off” when he drove toward the basket while handling the ball.

“There are some referees that need to be investigated,” Brown said on the livestream on Sunday, a day after the Celtics’ 109-100 loss to Philadelphia 76ers in Game 7 of their first-round playoff series.

“Every good basketball player does this. What are y’all talking about? They clearly had an agenda,” Brown said.

Brown was previously fined $35,000 in January after a two-minute postgame rant about the officiating following Boston’s loss to San Antonio.

Published on May 06, 2026

#Boston #Celtics #Jaylen #Brown #fined #NBA #public #criticism #playoffs #officiating

Post Comment