×
इंदौर में मेडिकल विभाग के स्टोर कीपर राकेश गोरखे के कई ठिकानों पर छापा, करोड़ों की संपत्ति मिली

इंदौर में मेडिकल विभाग के स्टोर कीपर राकेश गोरखे के कई ठिकानों पर छापा, करोड़ों की संपत्ति मिली

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। इंदौर में मेडिकल विभाग के स्टोर कीपर राकेश गोरखे के कई ठिकानों पर बुधवार सुबह छापा मारा गया है। इसमें करोड़ों की संपत्ति मिलने की जानकारी प्राप्त हुई है।

प्राप्त जानकारी अनुसार मेडिकल विभाग के स्टोर कीपर राकेश गोरखे के कई ठिकानों पर आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (ईओडब्ल्यू) की टीम ने बुधवार सुबह छापा मारा। इसमें करोड़ों की संपत्ति के मामले मिलने की जानकारी मिली है।

आय से 110 प्रतिशत ज्यादा संपत्ति प्राप्त हुई है

राकेश गोरखे के पास ⁠आय से 110 प्रतिशत ज्यादा संपत्ति प्राप्त हुई है। इसमें वृंदावन गार्डन में तीन मंजिला मकान मिला है। वहीं संघवी रेसीडेंसी, सद्गुरु कॉलोनी बड़िया कीमा, साकार सिटी, ⁠साहिल रेसीडेंसी और ओमेक्स सिटी में भी प्रॉपर्टी मिली है।

पासपोर्ट मिला, थाईलैंड यात्रा करने की पुष्टि

मेडिकल विभाग के स्टोर कीपर राकेश गोरखे के पास आय से अधिक संपत्ति होने की सूचना मिलने के बाद आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ की टीम ने गोरखे के इंदौर स्थित कई ठिकानों पर कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान प्रारंभिक जांच में राकेश गोरखे के पास आय से अधिक संपत्ति मिलने की सूचना है।

कार्रवाई के दौरान राकेश गोरखे के घर से पासपोर्ट भी मिला है। इससे थाईलैंड यात्रा करने की पुष्टि हुई है, लेकिन इस यात्रा के लिए विभाग से अनुमति प्राप्त नहीं की गई थी।

कई चल-अचल संपत्ति का खुलासा हुआ है

इस दौरान कई चल-अचल संपत्ति का खुलासा हुआ है। मकान, फ्लैट होने की भी जानकारी मिली है। ईओडब्ल्यू की टीम मामले में कार्रवाई कर रही है और जांच-पड़ताल कर और भी संपत्ति होने का पता लगाने की कोशिश कर रही है।

प्रतिबंधित ई-सिगरेट के साथ युवक गिरफ्तार

इंदौर। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत विजय नगर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए प्रतिबंधित ई-सिगरेट (वेप) के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। विजय नगर टीआइ सीके पटेल के अनुसार पुलिस के अनुसार सोमवार रात रेगुलर आब्जर्वेशन पाइंट (रोप) पर वाहन चेकिंग के दौरान एक बाइक सवार पुलिस को देखकर भागने लगा। टीम ने तत्काल घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया।

Source link
#इदर #म #मडकल #वभग #क #सटर #कपर #रकश #गरख #क #कई #ठकन #पर #छप #करड #क #सपतत #मल

Post Comment