लसूड़िया थाना क्षेत्र में सिरफिरे युवक ने अपनी मां की पीट – पीटकर हत्या कर दी। युवक पत्नी के घर छोड़ने से गुस्सा था। उसने मां पर झगड़ा करने का आरोप लग…और पढ़ें
HighLights
- हत्या : बेटी पहुंची तो धमका कर भागने लगा, पुलिसकर्मियों ने आरोपी को पकड़ा
- उसने मां पर झगड़ा करने का आरोप लगाया और मां की बेरहमी से पिटाई कर दी
- पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। लसूड़िया थाना क्षेत्र में सिरफिरे युवक ने अपनी मां की पीट – पीटकर हत्या कर दी। युवक पत्नी के घर छोड़ने से गुस्सा था। उसने मां पर झगड़ा करने का आरोप लगाया और मां की बेरहमी से पिटाई कर दी। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। आरोपित शराब के नशे में था।
एसीपी पराग सैनी के मुताबिक घटना स्कीम-114 (निरंजनपुर) की बुधवार दोपहर करीब दो बजे की है। 60 वर्षीय गीता गोविंद पचौरे की उसके बेटे आकाश ने हत्या की है। गीता की बेटी ने पुलिस को बताया आकाश तीन महीने पूर्व एक ममता नामक महिला को लेकर आया था। ममता और आकाश पति-पत्नी के रुप में रहते थे।
आरोपी आकाश ने शराब पीकर गीता से झगड़ा किया
बुधवार को ममता घर छोड़कर चली गई थी। आरोपित आकाश ने शराब पीकर गीता से झगड़ा किया और गीता के साथ मारपीट की। टीआई राजकुमार यादव के मुताबिक गीता को नाजूक जगह पर गंभीर चोट लग गई थी। पड़ौसियों ने बचाने की कोशिश की और घर के समीप रहने वाली गीता की बेटी को सूचना दी। वह गीता को गंभीर अवस्था में एमवाय अस्पताल ले गई लेकिन गीता की मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिसकर्मी भी घटना स्थल पर पहुंच गए और आकाश पुत्र गोविंद पचौरे निवासी निरंजनपुर बस्ती को गिरफ्तार कर लिया।
डाक सहायक हत्या कांड में आरोपित पर इनाम की तैयारी
डाककुंज कालोनी निवासी डाक सहायक उर्मिला सैनी की हत्या में फरार आरोपित पति अखिलेश सैनी पर पुलिस इनाम घोषित करने की तैयारी कर रही है। टीआई केपी यादव के आरोपित पांच दिन से फरार चल रहा है। टीमें कईं शहरों में तलाश कर चुकी है। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी पर इनाम घोषित करने की तैयारी कर ली है।
Source link
#इदर #म #रशत #क #खन #पतन #गसस #म #घर #छडकर #चल #गई #त #बट #न #म #क #पटपटकर #मर #डल



Post Comment