डिजाइन को लेकर विवादों में आए लक्ष्मीबाई नगर माल गोदाम रेलवे ओवरब्रिज का काम बंद पड़ा है। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) अब इसकी डिजाइन में बदलाव करन…और पढ़ें
HighLights
- पीडब्ल्यूडी विभाग ने आईआईटी इंदौर के विशेषज्ञों की मदद ली है
- आरओबी की डिजाइन को अंतिम रूप दिया जा रहा है, उसके बाद एजेंसी निर्माण शुरू कर सकती है
- वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक हो चुकी है, लेकिन मुख्यालय से डिजाइन फाइनल नहीं हुआ है
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। डिजाइन को लेकर विवादों में आए लक्ष्मीबाई नगर माल गोदाम रेलवे ओवरब्रिज का काम बंद पड़ा है। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) अब इसकी डिजाइन में बदलाव करने में लगा है। इसे लेकर वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक हो चुकी है, लेकिन मुख्यालय से डिजाइन फाइनल नहीं हुआ है।
यहां तक कि पीडब्ल्यूडी विभाग ने आईआईटी इंदौर के विशेषज्ञों की मदद ली है। आरओबी की डिजाइन को अंतिम रूप दिया जा रहा है। उसके बाद एजेंसी निर्माण शुरू कर सकती है। भागीरथपुरा और एमआर-4 से जोड़ने के लिए बन रहे रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) के डिजाइन को लेकर बीते साल विवाद खड़ा हो गया है।
ओवरब्रिज का निर्माण रेलवे और लोक निर्माण विभाग की देखरेख में किया जा रहा है
करीब 1028 मीटर लंबे और 12 मीटर चौड़े इस ओवरब्रिज का निर्माण रेलवे और लोक निर्माण विभाग की देखरेख में किया जा रहा है। पुल के प्रस्तावित ढांचे में दो स्थानों पर लगभग 90 डिग्री के तीखे मोड़ होने की बात सामने आने के बाद विशेषज्ञों ने इसे लेकर चिंता जाहिर की।
दुर्घटनाओं और यातायात जाम की स्थिति बन सकती है
यह पुल ज़ेड आकार में डिजाइन किया गया है और इसकी तीन भुजाएं पोलो ग्राउंड, लक्ष्मीबाई नगर स्टेशन और भागीरथपुरा की ओर जाती हैं। डिजाइन में ऐसे मोड़ों पर भारी वाहनों को मोड़ना मुश्किल होगा, जिससे दुर्घटनाओं और यातायात जाम की स्थिति बन सकती है।
पुल के डिजाइन को लेकर बहस जारी है
मामले को गंभीरता से लेते पुल के नक्शे की समीक्षा की। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने डिजाइन में किसी भी खामी से इनकार किया है। अधिकारियों का कहना है कि पुल पर बनाए गए मोड़ पूरी तरह घुमावदार हैं और भारतीय सड़क कांग्रेस (आईआरसी) के निर्धारित मानकों के अनुरूप तैयार किए गए हैं। फिलहाल पुल के डिजाइन को लेकर बहस जारी है और अब सभी की नजर तकनीकी समीक्षा और विभाग के अंतिम निर्णय पर टिकी हुई है।
इंदौर-लक्ष्मीबाई नगर के बीच तीसरी लाइन बिछाने का काम जल्द होगा शुरू, आसपास के स्टेशनों को भी मिलेगा फायदा
Source link
#इदर #म #लकषमबई #नगर #मल #गदम #रलव #ओवरबरज #क #कम #बद #डजइन #म #बदलव #क #इतजर



Post Comment