सिंहस्थ 2028 की तैयारी के तहत इंदौर के लवकुश चौराहे पर आईडीए द्वारा 1452 मीटर लंबा डबल डेकर फ्लाईओवर बनाया जा रहा है। …और पढ़ें
HighLights
- गड्ढे-धूल से हिचकोले खाते निकल रहीं गाड़ियां, दिनभर रहता है जाम
- उज्जैन, एमआर-10, सुपर कॉरिडोर जाने वाले हजारों वाहन फंसते हैं
- आईडीए बना रहा 1400 मीटर फोर लेन, जुलाई तक तैयार करने का लक्ष्य
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। सिंहस्थ 2028 के आयोजन को ध्यान में रखते हुए इंदौर विकास प्राधिकरण (आईडीए) द्वारा लवकुश चौराहा पर डबल डेकर फ्लाईओवर का निर्माण कार्य जारी है। इस निर्माण के चलते दोनों तरफ की जर्जर सर्विस रोड ने हजारों वाहन चालकों के लिए समस्याएं उत्पन्न कर दी हैं। सर्विस रोड पर बड़े-बड़े गड्ढे और खोदाई के कारण उड़ती धूल ने वाहन चालकों के लिए निकलना मुश्किल बना दिया है।
वाहन चालक हिचकोले खाते हुए और जिम्मेदारों को कोसते हुए इस मार्ग से गुजरते हैं। आईडीए द्वारा लवकुश चौराहा पर 1452 मीटर लंबा डबल डेकर फ्लाईओवर बनाया जा रहा है। फ्लाईओवर के निर्माण के चलते दोनों तरफ पतरे लगाकर कार्य किया जा रहा है, जिससे वाहन चालकों को निकलने के लिए उचित स्थान नहीं मिल पा रहा है। अरविंदो से बाणगंगा और बाणगंगा से अरविंदो की ओर जाने वाली सर्विस रोड की स्थिति अत्यंत खराब है।
धूल बढ़ा देती है परेशानी
गड्ढों के कारण वाहन चालक हिचकोले खाते हुए निकलने को मजबूर हैं। खोदाई के कारण उड़ने वाली धूल उनकी परेशानियों को और बढ़ा रही है। इसके परिणामस्वरूप, सुबह से रात तक कई बार जाम की स्थिति उत्पन्न होती है। जाम में फंसे हजारों वाहन चालक परेशान होते हैं, क्योंकि गड्ढों के कारण उन्हें धीमी गति से चलना पड़ता है।
कई बार तो वाहन चालक सिग्नल पार करने में तीन से चार बार में निकलते हैं। लवकुश चौराहा पर यातायात का भारी दबाव बना रहता है। बाणगंगा से उज्जैन, एमआर-10, सुपर कॉरिडोर और उज्जैन की ओर जाने वाले हजारों वाहन चालक इसी जर्जर सर्विस रोड का उपयोग करते हैं।
Source link
#इदर #म #लवकश #चरह #क #सरवस #रड #पर #गडढ #और #धल #बन #रहगर #क #लए #परशन



Post Comment