लवकुश चौराहे पर डबल डेकर ब्रिज निर्माण कार्य इंदौर विकास प्राधिकरण (आईडीए) कर रहा है। इसके चलते सर्विस रोड निर्माण कार्य के चलते खोदाई की गई। साथ ही ब…और पढ़ें
HighLights
- बड़ी संख्या में वाहन चालक एक से डेढ़ घंटे तक वाहन चालक परेशान होते रहे
- ब्रिज के आगे एक पेट्रोल पंप के सामने भी खोदाई कर दी गई
- लवकुश चौराहे पर डबल डेकर ब्रिज का निर्माण कार्य चल रहा है
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर : लवकुश चौराहे पर डबल डेकर ब्रिज निर्माण कार्य इंदौर विकास प्राधिकरण (आईडीए) कर रहा है। इसके चलते सर्विस रोड निर्माण कार्य के चलते खोदाई की गई। साथ ही ब्रिज के आगे एक पेट्रोल पंप के सामने भी खोदाई कर दी गई। इसके कारण सोमवार सुबह लंबा जाम लग गया। इसमें इंदौर से उज्जैन और उज्जैन से इंदौर आवागमन करने वाले बड़ी संख्या में वाहन चालक एक से डेढ़ घंटे तक वाहन चालक परेशान होते रहे।
औद्योगिक क्षेत्र से लेकर अरविंदो अस्पताल तक सर्विस रोड की हालत खराब है
लवकुश चौराहे पर डबल डेकर ब्रिज का निर्माण कार्य चल रहा है। इसके चलते औद्योगिक क्षेत्र से लेकर अरविंदो अस्पताल तक सर्विस रोड की हालत खराब है। सर्विस रोड का निर्माण कार्य जल्द पूरा हो जाए तो इस मार्ग से निकलने वाले सैकड़ों वाहन चालकों को राहत मिले। पिछले लंबे समय से वाहन चालक परेशान हो रहे है।
बिना सूचना के सड़क के लिए खोदाई कर दी
एसीपी जगदीश पटेल के अनुसार निर्माण एजेंसी ने काकाश्री पंट्रोल पंप के सामने बिना सूचना के सड़क के लिए खोदाई कर दी। जबकि यातायात विभाग ने निर्माण एजेंसी को पहले ही बोल दिया था कि यातायात विभाग को सूचना दिए बिना खोदाई न की जाए। अचानक खोदाई के कारण सोमवार सुबह यातायात बाधित हो गया। इससे यातायात में परेशानी आई। यातायात बाधित होने की सूचना मिलते ही यातायात विभाग और बाणगंगा थाने की टीम मौके पर पहुंची। आपस में गुत्थमगुत्था हो रहे वाहन चालकों को तुरंत निकाला।
ग्राम बिसनखेड़ा में लगेगा राजस्व शिविर
इंदौर। राजस्व विभाग द्वारा 29 जुलाई को कनाडिया तहसील स्थित ग्राम बिसनखेड़ा में विशेष राजस्व शिविर आयोजित किया जाएगा। जिला प्रशासन एवं राजस्व विभाग के संयुक्त प्रयास से आयोजित इस शिविर में विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहकर मौके पर ही नागरिकों के आवेदन स्वीकार करेंगे तथा पात्र प्रकरणों का शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करेंगे।शिविर में नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन, खसरा-खतौनी एवं बी-1 नक्शे की प्रतिलिपि, भू-राजस्व संबंधी जानकारी, राजस्व वसूली, शिकायतों का निराकरण का निराकरण किया जाएगा।
Source link
#इदर #म #लवकश #चरह #पर #सरवस #रड #नरमण #क #करण #लग #रह #जम #परशन #ह #रह #वहन #चलक



Post Comment