इंदौर नगर निगम के बजट सत्र के दौरान दोनों पार्षदों ने वंदे मातरम गाने से इनकार किया था। एमजी रोड थाना पुलिस ने इस मामले में दोनों को मंगलवार को बुलाकर …और पढ़ें
HighLights
- सभापति मुन्नालाल यादव की शिकायत पर एमजी रोड थाने में एफआईआर
- पुलिस मामले की जांच कर रही, मंगलवार को दोनों से हुई पूछताछ
- पूछताछ में रूबीना ने इस्लाम का हवाला दिया, सुप्रीम कोर्ट की स्वतंत्रता बताई
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। इंदौर नगर निगम में वंदे मातरम के अपमान के मामले में कांग्रेस पार्षद रूबीना इकबाल खान और फौजिया अलीम शेख के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। निगम के सभापति मुन्नालाल यादव ने शिकायत की थी। इस पर एमजी रोड पुलिस ने दोनों कांग्रेस पार्षदों के खिलाफ केस एफआईआर दर्ज की है। पुलिस केस दर्ज करने के बाद जांच कर रही है।
बजट सत्र के दौरान दोनों पार्षदों ने वंदे मातरम गाने से इनकार किया था। एमजी रोड थाना पुलिस ने इस मामले में दोनों को मंगलवार को बुलाकर पूछताछ भी की थी। इस दौरान रूबीना से जब वजह पूछी गई तो उन्होंने इस्लाम का हवाला दिया था और कहा था कि उन्हें सुप्रीम कोर्ट ने भी स्वतंत्रता दी है।
Source link
#इदर #म #वद #मतरम #ववद #क #लकर #कगरस #परषद #रबन #खन #और #फजय #शख #पर #कस #दरज



Post Comment