इंदौर में व्यापारियों और रसूखदारों ने बिगाड़ी महूनाका-फूटीकोठी सड़क की सूरत, फुटपाथ पर कर रखा है कब्जा

इंदौर में व्यापारियों और रसूखदारों ने बिगाड़ी महूनाका-फूटीकोठी सड़क की सूरत, फुटपाथ पर कर रखा है कब्जा

महूनाका से लेकर फूटीकोठी चौराहे तक का मार्ग अतिक्रमण का ऐसा उदाहरण बन गया है, जहां कदम-कदम पर फुटपाथ पर या तो दुकानें मिलेंगी या खड़े किए गए वाहन। फुट…और पढ़ें

Publish Date: Thu, 25 Jun 2026 10:44:26 AM (IST)Updated Date: Thu, 25 Jun 2026 10:44:26 AM (IST)

महूनाका से फूटीकोठी सड़क पर फुटपाथ पर कब्जा। (नईदुनिया प्रतिनिधि)

HighLights

1. ट्रैफिक जाम के साथ सड़क हादसों की आशंका भी दिन-ब-दिन बढ़ रही
2. आम नागरिकों और राहगीरों को सड़कों पर चलने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है
3. द्रविड़ नगर मेन रोड पर दुकानों का आधा हिस्सा फुटपाथ पर ही आ चुका है

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। शहर में पैदल चलने वालों के लिए बनाए गए फुटपाथ अब उनके काम नहीं आ रहे हैं। इन पर दुकानदारों और राहगीरों ने पूरी तरह से कब्जा कर लिया है कि आम नागरिकों और राहगीरों को सड़कों पर चलने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। यह हालात न सिर्फ ट्रैफिक को बाधित कर रहे हैं, बल्कि सड़क हादसों की आशंका भी दिन-ब-दिन बढ़ा रहे हैं।

महूनाका से लेकर फूटीकोठी चौराहे तक का मार्ग अतिक्रमण का ऐसा उदाहरण बन गया है, जहां कदम-कदम पर फुटपाथ पर या तो दुकानें मिलेंगी या खड़े किए गए वाहन। फुटपाथ का उपयोग अब उस उद्देश्य के लिए नहीं हो रहा, जिसके लिए वह बनाए गए थे। किसी ने सामान बाहर रख दिया है, तो किसी ने चाय-नाश्ते के स्टाल सजा दिए हैं। दुकानदार अपने व्यापार को बढ़ाने के चक्कर में फुटपाथ को दुकान के विस्तार में तब्दील कर चुके हैं। इस कारण पैदल चलने वाले राहगीरों के पास विकल्प ही नहीं बचता है।

द्रविड़ नगर मेन रोड पर दुकानों का आधा हिस्सा फुटपाथ पर ही आ चुका है। किसी ने टीन शेड डाल दिया है, तो कोई टेबल कुर्सी लगाकर ग्राहकों को बैठाकर बढ़िया कमाई कर रहे हैं। खास बात यह है कि ये अतिक्रमण न सिर्फ अस्थायी हैं, बल्कि कई जगह पक्के निर्माण भी कर लिए गए हैं। स्थानीय व्यापारियों ने बिना किसी डर के फुटपाथ को कब्जे में ले रखा है।

फूटीकोठी से महूनाका तक कब्जा

फूटीकोठी के पास विक्रम स्कवेयर में पार्किंग पर पूरी तरह कब्जा है। महावीर द्वार से स्मृति द्वार के बीच निजी बैंक वालों ने कब्जा कर रखा है। महावीर द्वार के सामने रामचंद्र पैलेस बिल्डिंग वालों ने फुटपाथ पर बोर्ड जमा रखे है। वैंकटेश द्वार के पास सड़क पर आनंद कैफे व उसके पास इलेक्ट्रानिक वाले ने फुटपाथ पर ही व्यापार करते नजर आए। वैंकटेश द्वार से गाैड़ उद्यान तक फुटपाथ पर चार पहियों की पार्किंग कर रखी है।

गौड़ उद्यान के सामने निजी शोरूम, साड़ी दुकान, निजी बैंक वालों के कब्जे नजर आए। रणजीत हनुमान मंदिर के सामने विकास रबड़ी वाले ने दुकान पर मिठाई सजाकर काउंटर लगा रखा है। महूनाका से रणजीत हनुमान मंदिर तक निजी शोरूम वालों ने बाहर तक सामान जमा रखा है। पशु चिकित्सालय के सामने सड़क तक कब्जा कर प्लास्टिक का सामान जमा रखा है।

आए दिन होते हैं विवाद

फुटपाथ पर अतिक्रमण के कारण यहां आए दिन वाहन चालकों और दुकान संचालकों के बीच विवाद भी होते रहते हैं, क्योंकि फुटपाथ पर अतिक्रमण के कारण सड़कों पर वाहन खड़े रहते हैं। इसके कारण ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी रहती है। -एडवोकेट पंकज प्रजापति, निवासी फूटीकोठी

राहगीरों के साथ हादसे

महूनाका से फूटीकोठी रोड पर प्रत्येक दुकान और शोरूम के बाहर कब्जा है। फुटपाथों पर चाय व सिगरेट की दुकानें बेखौफ संचालित हो रही है। अधिकांश व्यापारी दुकानों के बाहर फुटपाथ पर व्यापार कर रहे हैं। जिम्मेदारों को सख्त कार्रवाई करना चाहिए। -अभिजीत शर्मा बिट्टू, निवासी स्वास्तिक नगर

टीम करेगी कार्रवाई

ट्रैफिक पुलिस टीम द्वारा समय-समय पर फुटपाथ व सड़क पर अवैध रूप से खड़े वाहनों पर कार्रवाई की जाती है। टीम को निर्देश देकर महूनाका से फूटीकोठी और फूटीकोठी से महूनाका तक फुटपाथ पर कार्रवाई की जाएगी। -संतोष कुमार कौल, एडिशनल डीसीपी, ट्रैफिक

फुटपाथ पर अतिक्रमण हटाने के लिए पार्किंग के भी करना होंगे इंतजाम, इंदौर में तेजी से बढ़ रही है फुटपाथ पर अतिक्रमण की समस्या

Source link
#इदर #म #वयपरय #और #रसखदर #न #बगड #महनकफटकठ #सडक #क #सरत #फटपथ #पर #कर #रख #ह #कबज

Previous post

आपातकाल: नाखून खींचे, जेल में डाल दिए थे बच्चे…इमरजेंसी के वो काले किस्से, जिन्होंने हिला दिया था पूरा देश

Next post

जयमाला पहनाने में पर हिचकिचाई, पोज देने में शरमाई, बेहद सिंपल है क्रिकेटर आकाश दीप सिंह की दुल्हन

Akash Deep Singh Wedding Photos: क्रिकेटर आकाश दीप सिंह ने अक्षिता राज के साथ शादी कर ली है। काफी समय से ये शादी फैंस के बीच चर्चा का विषय बनी हुई थी और अब इस ग्रैंड वेडिंग की सबसे पहली तस्वीरें और वीडियो सामने आ चुकी है। आकाश दीप सिंह की दुल्हनिया को देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड थे ऐसे में ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आते ही काफी तेजी से वायरल हो रही हैं।

आकाश दीप सिंह की शादी की पहली तस्वीरें

आकाश दीप की शादी में में कई बड़ी हस्तियां शामिल हुई> मशहूर भोजपुरी सिंगर पवन सिंह शादी में पहुंचे, उन्होंने स्टेज पर नवविवाहित जोड़े को बधाई दी। क्रिकेटर मुकेश कुमार भी बाराती बनकर आए, जो आकाश के अच्छे दोस्त भी हैं। हाल ही में दोनों को बिहार सरकार ने खेल कोटे से DSP के पद पर नियुक्त किया है।

बेहद शरमीली है दुल्हनिया

आकाशी दीप सिंह की शादी की तस्वीरें और वीडियो देखने के बाद फैंस का कहना है कि उनकी दुल्हन अक्षिता राज काफी शर्मिली लगती हैं। दरअसल, जयमाला के दौरान आकाश दीप जहां बाते करते हुए उन्हें कंफर्टेबल करते दिखाई दे रहे थे तो वहीं अक्षिका की नजरे उठने का नाम ही नहीं ले रही थीं और शर्म से जैसे उनकी पलके दबी ही जा रही थीं। इसके साथ ही पोज देते हुए भी अक्षिता शरम के दामन में छिपी ही रहीं।

वाराणसी में हुई ग्रैंड वेडिंग

आकाश दीप सिंह की शादी वाराणसी के फाइव स्टार होटल में हुई है। इस दौरान जहां आकाश दीप दूल्हा बने किसी राजा की तरह दिखाई दे रहे थे तो वहीं उनकी दुल्हनिया सुर्ख जोड़े में बला सी खूबसूरत नजर आ रही थीं। आकाश दीप की शादी की तस्वीरें और वीडियो देखने के बाद साफ है कि उनकी दुल्हनिया काफी सिंपल और शर्मीले स्वभाव की हैं।

कौन हैं आकाश दीप सिंह की दुल्हनिया

जानकारी के लिए आपको बता दें कि रोहतास जिला के डेहरी के मानिकपुर के रहने वाली अक्षिता के साथ आकाशदीप की शादी तय हुई थी। अक्षिता मानिकपुर गांव के अमित कुमार सिंह की बेटी हैं। आकाशदीप की दुल्हनअक्षिता राज एक सिंपल सी मिडिल क्लास फैमिली से आने वाली लड़की हैं। दिलचस्प बात ये है कि यह पूरी तरह से परंपरागत और अरेंज्ड मैरिज है।

आकाश दीप सिंह का करियर

करियर की बात करें तो 29 साल के आकाशदीप सिंह दाएं हाथ से तेज गेंदबाजी करते हैं। इसके साथ ही दाएं हाथ से बल्लेबाजी भी करते हैं। आकाशदीप ने 10 टेस्ट मैच खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 35.78 की औसत से 28 विकेट लिए हैं। एक बार 10 विकेट और एक बार 5 विकेट हासिल किए हैं। 10 टेस्ट मैच में उन्होंने 163 रन बनाए हैं। उनका हाईएस्ट स्कोर 66 रन है।

Post Comment