×
इंदौर में शराब कारोबारी को ब्लैकमेल कर मांगे एक करोड़ रुपये, लेडी तस्कर-पुलिसकर्मी सहित चार को पकड़ा

इंदौर में शराब कारोबारी को ब्लैकमेल कर मांगे एक करोड़ रुपये, लेडी तस्कर-पुलिसकर्मी सहित चार को पकड़ा

शहर के एक शऱाब कारोबारी को एक करोड़ रुपये के लिए ब्लैकमेल करने का मामला में अपराध शाखा ने महिला तस्कर और प्रधान आरक्षक को हिरासत में लिया है। …और पढ़ें

By Ramnath MutkuleEdited By: Ramnath Mutkule

Publish Date: Tue, 19 May 2026 08:06:02 AM (IST)Updated Date: Tue, 19 May 2026 08:08:45 AM (IST)

शराब कारोबारी को कर रहे थे ब्लैकमेल। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. छापेमारीःक्राइम ब्रांच और छह थानों की पुलिस ने मारे छापे
  2. फोटो और वीडियो की धमकी देकर रुपये मांग रही थी गैंग
  3. प्रापर्टी कारोबार में पार्टनर बनने का दबाव बनाने का लगाया आरोप

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। शहर के एक शऱाब कारोबारी को एक करोड़ रुपये के लिए ब्लैकमेल करने का मामला सामने आय़ा है। अपराध शाखा ने महिला तस्कर और प्रधान आरक्षक को हिरासत में लिया है। आरोपित फोटो और वीडियो बहुप्रसारित करने की धमकी देकर रुपयों की मांग कर रहे थे। पुलिसकर्मी इंटेलिजेंश शाखा में पदस्थ है और तस्कर के संपर्क में था।

डीसीपी (अपराध) राजेश त्रिपाठी के अनुसार बाणगंगा थाना क्षेत्र में रहने वाले शराब कारोबारी ने शिकायत दर्ज करवाई थी। उसका प्रोपर्टी का भी कारोबार फैला हुआ है। 45 वर्षीय कारोबारी की कुछ साल पूर्व द्वाकापुरी निवासी अलका दीक्षित से मुलाकात हुई थी। अलका का अवैध शराब का कारोबार है।

अलका ने खंडवा (पीथमपुर) निवासी लाखन चौधरी मुलाकात करवा । लाखन ने देवास,खंडवा,धार औऱ आसपास के क्षेत्र में प्रापर्टी में निवेश करने और बिजनेस पार्टनर बनने के लिए कहा। उसने कहा कि बिजनेस पार्टनर बनने पर बहुत फायदा करवा दूंगा। कारोबारी ने उसकी बातों पर भरौसा नहीं किया और उसकी बात को अनसुना कर दिया। आरोप है कि कुछ समय पूर्व लाखन दोबारा मिला औऱ कहा कि तुमने हमारा प्रस्ताव स्वीकार नहीं किया है। अलका के साथ में 50 प्रतिशत का अनुबंध कर लो वर्ना अंजाम ठीक नहीं होगा।

सुपर कॉरिडोर पर गोली मारने की धमकी

फऱियादी के अनुसार करीब 20 दिन पूर्व काम के सिलसिले में सुपर कोरिडोर गया था। इसी दौरान कार साइड में खड़ी की और फोन पर बात करने लगा। अलका दीक्षित अपने बेटे जयदीप और लाखन के साथ आई और मारपीट कर गोली मारने की धमकी दी। उसने कहा कि पार्टनर न बनने पर गोली मार दूंगी। अलका ने फोटो और वीडियो बहुप्रारित करने की धमकी देकर 1 करोड़ रुपयों की मांग की।

आरोपितों ने कहा तुम्हारा एसा हाल करेंगे की मुंह भी नहीं दिखा पाओगे। कारोबारी ने सीधे पुलिस कमिश्नर को शिकायत की और सोमवार को एफआइआऱ दर्ज करवा दी। तड़के अपराध शाखा ने अलका,जयदीप और लाखन को हिरासत में ले लिया। इसी दौरान इंटेलिजेंस शाखा में पदस्थ प्रधान आरक्षक विनोद शर्मा का नाम सामने आय़ा। पुलिस ने विनोद को भी हिरासत में ले लिया।

रातभर जागते रहे पुलिस कमिश्नर-डीसीपी

आपरेशन गोपनीय रखा गया था। पुलिस कमिश्नर संतोष कुमारसिंह और एडिशनल पुलिस कमिश्नर (मुख्यालय) आरके सिंह नजर रखे गए थे। सीपी ने डीसीपी(अपराध) राजेश कुमार त्रिपाठी को कार्रवाई के लिए कहा था टीम ने सबसे पहले लाखन को पकड़ा। उसके बाद अलका और जयदीप को पकड़ लिया। सभी आरोपितों को खजराना,कनाड़िया थाने में अलग अलग रखा गया। किसी को पूछताछ की अनुमति नहीं थी। सभी के मोबाइल भी बंद करवा लिए गए थे ।

हनीट्रैप में शामिल था प्रधान आरक्षक

पुलिस ने जब अलका के मोबाइल की जाँच की तो पता चला अलका इंटेलिजेंस में पदस्थ प्रधान आरक्षक विनोद शर्मा के संपर्क में है। विनोद से उसकी चैटिंग भी चल रही थी। अलका ने कारोबारी के साथ बनाया वीडियो विनोद को भेजा था । विनोद क्राइम ब्रांच, चंदन नगर और अन्नपूर्णा थाना में पदस्थ रहा है। उसने अलका को धमकाने की सलाह दे दी। एमजी रोड थाना प्रभारी विजय सिंह सिसोदिया ने विनोद को राजेंद्र नगर स्थित सरकारी आवास से पकड़ा। उसके बेटे से हुज्जत भी हुई और उसका मोबाइल और लैपटॉप भी जब्त कर लिया ।

शराब तस्करी से ड्रग के धंधे में उतरी अलका

अलका दीक्षित द्वारकापुरी क्षेत्र की शराब तस्कर है। उसके खिलाफ 17 से ज़्यादा केस दर्ज है। अलका फ़िलहाल ड्रग का धंधा कर रही थी। उसने लाखन के साथ मिलकर हनीट्रैप का शिकार बनाना शुरू कर दिया था।

Source link
#इदर #म #शरब #करबर #क #बलकमल #कर #मग #एक #करड #रपय #लड #तसकरपलसकरम #सहत #चर #क #पकड

Post Comment