कनाड़िया थाना क्षेत्र में गुरुवार को पुलिसकर्मी पर फिर हाथ उठाया गया। इस बार महिला एएसआइ के भाई ने ही प्रधान आरक्षक की पिटाई कर दी। कनाड़िया पुलिस ने …और पढ़ें
HighLights
- कनाड़िया थाना क्षेत्र में गुरुवार को पुलिसकर्मी पर फिर हाथ उठाया गया
- इस बार महिला एएसआई के भाई ने ही प्रधान आरक्षक की पिटाई कर दी
- कनाड़िया पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है, पीड़ित पुलिसकर्मी वर्दी में तो था लेकिन ड्यूटी पर नहीं था
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। कनाड़िया थाना क्षेत्र में गुरुवार को पुलिसकर्मी पर फिर हाथ उठाया गया। इस बार महिला एएसआई के भाई ने ही प्रधान आरक्षक की पिटाई कर दी। कनाड़िया पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। पीड़ित पुलिसकर्मी वर्दी में तो था लेकिन ड्यूटी पर नहीं था। महिला मजिस्ट्रेट के पति की भूमिका भी सामने आई है।
घटना बिचौली मर्दाना स्थित श्रीजी वैली के तीन नंबर गार्डन की है। पीड़ित मनीष रायकवार ट्रैफिक थाना में प्रधान आरक्षक है। जैसे ही मनीष ने कॉलोनी में प्रवेश किया थार गाड़ी (एमपी 13जेडएस 4666) के चालक ने गाड़ी रोक दी और तेज तेज हॉर्न बजाने लगा।
समझाया तो कार चालक ने कांच उतारा और अपशब्दों की बोछार शुरू कर दी
मनीष ने समझाया तो कार चालक ने कांच उतारा और अपशब्दों की बोछार शुरू कर दी। वह गुस्से में गाड़ी से उतरा और मनीष की बाइक की चाबी छीन कर ले जाने लगा।विरोध करने पर प्रधान आरक्षक के साथ धक्का मुक्की करने लगा। कुछ देर बाद थाने के पुलिसकर्मी पहुंच गए और कार चालक को पकड़ लिया।
अनुराग के साथ में शाजापुर में पदस्थ एक मजिस्ट्रेट का पति भी था
उसकी पहचान अनुराग तिवारी के रूप में हुई है। अनुराग की बहन महिला थाना में एएसआई है। अनुराग के साथ में शाजापुर में पदस्थ एक मजिस्ट्रेट का पति भी था। पुलिस ने अनुराग के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के साथ ड्रिंक एंड ड्राइव की कार्रवाई भी की है।
Source link
#इदर #म #शरब #क #नश #म #महल #एएसआई #क #भई #न #परधन #आरकषक #क #पट #वहन #क #हरन #तज #बजन #पर #टक #थ



Post Comment