नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। शहर में बढ़ते यातायात दबाव को नियंत्रित करने एवं आमजन को सुरक्षित, सुगम और व्यवस्थित यातायात उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यातायात पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी निगरानी एवं मैदानी प्रबंधन किया जा रहे है। इसके बावजूद यातायात व्यवस्था लगातार बिगड़ती जा रही है।
शहर में शाम को अलग-अलग क्षेत्रों में व्यस्त समय में जाम लगना और वाहनों की लाइनें लगना आम बात हो गई है। व्यस्त समय में यातायात बाधित होने से हजारों वाहन चालक रेंगते हुए वाहन चलाने काे मजबूर हाेते नजर आए हैं। शाम को शहर के हर मुख्य मार्ग पर जाम की स्थिति रहती है। ऐसे में वाहन चालक परेशान होते रहते हैं और व्यवस्था को कोसते रहते हैं।
वाहन चालक जाम में फंसकर हैरान – परेशान होते हुए नजर आए
पूर्वी क्षेत्र में शुक्रवार शाम को छोटी भमोरी, बड़ी भमोरी होते हुए पाटनीपुरा चौराहा तक व्यस्त समय में जाम लग गया। इसके कारण सैकड़ों वाहन चालक परेशान होते हुए नजर आए।
विजय नगर, रसोमा चौराहा, मालवीय नगर, सत्यसाईं चौराहा सहित अन्य स्थानों पर आफिस से घर जाने के लिए निकले वाहन इस जाम में फंसकर हैरान – परेशान होते हुए नजर आए।
बड़ी भमाेरी से सयाजी चौराहा तक चल रहा सड़क निर्माण कार्य
वहीं, बड़ी भमाेरी से सयाजी चौराहा तक सड़क निर्माण कार्य चल रहा है। इसके कारण नगर निगम ने एक तरफ की सड़क खोदाई कर दी है। इससे वाहन चालकों को सयाजी चौराहा से बड़ी भमोरी तक आवागन में परेशानी हो रही है।
एक बड़े वाहन चालक ने गलत दिशा में वाहन फंसा दिए थे
वहीं, एडिशनल डीसीपी नरेश बाबू अन्नोटिया के अनुसार एक या दो वाहन चालकों के कारण सैकड़ों वाहन चालकों को परेशानी उठानी पड़ती है। बड़ी भमोरी पर एक बड़े वाहन चालक ने गलत दिशा में वाहन फंसा दिए थे। इसके कारण यातायात की व्यवस्था बिगड़ जाती है।
Source link
#इदर #म #शम #क #वयसत #समय #म #अलगअलग #कषतर #म #जम #लगन #और #वहन #क #लइन #लगन #हआ #आम



Post Comment