×
इंदौर में सड़क के लिए संग्राम, द्वारकापुरी में चौड़ीकरण पर भिड़े दो पक्ष, जमकर चले लाठी-डंडे; Video वायरल

इंदौर में सड़क के लिए संग्राम, द्वारकापुरी में चौड़ीकरण पर भिड़े दो पक्ष, जमकर चले लाठी-डंडे; Video वायरल

द्वारकापुरी में सड़क चौड़ी करने के चक्कर में दो पक्ष भिड़ गए। एक दूसरे पर डंडे लेकर टूट पड़े और खूब मारपीट की। पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ केस दर्ज …और पढ़ें

Publish Date: Fri, 08 May 2026 10:22:43 PM (IST)Updated Date: Fri, 08 May 2026 10:22:43 PM (IST)

द्वारकापुरी में सड़क चौड़ी करने पर भिड़े पड़ोसी।

HighLights

  1. द्वारकापुरी में सड़क चौड़ी करने पर भिड़े पड़ोसी
  2. सोशल मीडिया पर वायरल हुआ यग खूनी संघर्ष
  3. दोनों पक्षों पर केस और बाउंड ओवर की कार्रवाई

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। द्वारकापुरी में सड़क चौड़ी करने के चक्कर में दो पक्ष भिड़ गए। एक दूसरे पर डंडे लेकर टूट पड़े और खूब मारपीट की। पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ केस दर्ज कर बाउंड ओवर की कार्रवाई भी की है। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। टीआइ मनीष मिश्रा के अनुसार घटना द्वारकापुरी के गणेश मंदिर वाली गली की है। गली में सड़क बनाने का काम चल रहा है लेकिन कुछ लोगों ने आगे तक निर्माण कर लिया।

हस्ताक्षर अभियान और विवाद की शुरुआत

रहवासी धीरज राजौरे द्वारा स्वेच्छा से निर्माण हटाने और सड़क चौड़ीकरण के लिए हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। इसका कॉलोनी में रहने वाले लक्की और अभिषेक आदि ने विरोध किया। दोनों तरफ से लोग आमने-सामने हो गए और डंडे निकल गए। एक दूसरे के साथ खूब मारपीट की गई। महिलाएं और युवतियां भी लड़ाई में शामिल हो गई।

Source link
#इदर #म #सडक #क #लए #सगरम #दवरकपर #म #चडकरण #पर #भड #द #पकष #जमकर #चल #लठडड #Video #वयरल

Post Comment