सपना-संगीता रोड की सभी ईमारतों ने पूरी तरह फुटपाथ पर कब्जा किया हुआ है। टॉवर चौराहे से आगे बढ़ते ही पहले गाड़ियों की पार्किंग के लिए फुटपाथ का इस्तेमा…और पढ़ें
HighLights
- फुटपाथ पर गाड़ियों का कब्जा, खूंटे गाड़कर लोगों को निकलने से रोक रहे
- पैदल गुजरने वाले व्यक्ति सड़क पर दौड़ती गाड़ियों के बीच अपनी राह तलाशते नजर आ जाते हैं
- असलियत ये है कि बोर्ड सिर्फ निगम की कार्रवाई की ढाल के तौर दिखाए के लिए लगाए गए हैं।
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। सपना-संगीता की पूरी सड़क पर राहगीरों के लिए फुटपाथ बनी हुई हैं। फिर भी इस पूरे रास्ते से पैदल गुजरने वाले व्यक्ति सड़क पर दौड़ती गाड़ियों के बीच अपनी राह तलाशते नजर आ जाते हैं।
टॉवर चौराहे से लेकर अग्रसेन चौराहे तक के पूरे रास्ते को नापा जाए तो कहीं भी फुटपाथ कब्जों और पार्किंग से मुक्त नहीं दिखती। खास बात ये कि इस पूरी सड़क पर स्थित व्यवसायिक ईमारतों ने अपने सामने बीते दिनों से बोर्ड टांग दिए हैं कि तलघर में पार्किंग है। असलियत ये है कि बोर्ड सिर्फ निगम की कार्रवाई की ढाल के तौर दिखाए के लिए लगाए गए हैं।
सपना-संगीता रोड की सभी ईमारतों ने पूरी तरह फुटपाथ पर कब्जा किया हुआ है। टॉवर चौराहे से आगे बढ़ते ही पहले गाड़ियों की पार्किंग के लिए फुटपाथ का इस्तेमाल होता हुआ दिखता है। मनमानी सिर्फ इतनी भर नहीं है। कुछ दुकान और व्यवसायिक ईमारत वालों ने फुटपाथ पर खूंटी गाड़ कर रस्सी बांधी दी है।
आम लोग फुटपाथ का उपयोग ना कर सके इसलिए यह कवायद की जा रही है। पूरे क्षेत्र में नगर निगम यदा-कदा दिखावे की कार्रवाई करती है। हालांकि फुटपाथ से कब्जा हटाने की मंशा नगर निगम की भी नहीं दिखती। यह इसी से साबित होता है कि बीते कई महीनों से आज तक क्षेत्र में फुटपाथ और सड़क की स्थिति में कोई बदलाव नहीं हुआ
पुलिस भी असहाय
सपना-संगीता रोड पर गलत पार्किंग और फुटपाथ पर कब्जे के मामले में ट्रेफिक पुलिस भी असहाय नजर आ रही है। शुक्रवार को भी ट्रेफिक पुलिस की क्रेन सड़क पर की गई पार्किंग पर कार्रवाई करने निकली। दोपहर करीब 1 बजे एक सब इंस्पेक्टर ने दुपहिया वाहन के शोरूम के बाहर सड़क पर खड़ी एक कार का चालान बनाया। इस पर कार मालिक ने बाहर आकर पुलिसकर्मी के साथ अभद्रता और गाली-गलौज की।
दूसरी ओर इस शोरूम ने भी अपनी गाड़ियों के पूरे स्टॉक को फुटपाथ पर सजाकर रखा है। इस पूरे रोड पर नो पार्किंग के बोर्ड लगाए हुए हैं। हालांकि ठीक उन्हीं बोर्डों के नीचे हर जगह गाड़ियां पार्क की हुई नजर आती है। जब अग्रसेन चौहारे से टॉवर चौराहे की ओर से आगे बढ़ा जाता है तो साड़ियों के शोरूम के पास से फुटपाथ पर कब्जा शुरू होता है। आगे सेकंडहेंड गाड़ियां बेचने वाले फुटपाथ पर दुकान सजाकर बैठे नजर आते हैं। इससे आगे हर शोरूम ने बार्ड टांगा है कि तलघर में पार्किंग है लेकिन असलियत ये है कि तलघर में दुकानें चलाकर पार्किंग के लिए फुटपाथ और सड़क पर कब्जा कर रखा है।
Footpath Campaign Indore: फुटपाथ पर दुकानदारों का अवैध कब्जा, वाहनों की हो रही पार्किंग
Source link
#इदर #म #सपनसगत #रड #पर #दखव #क #लए #तलघर #म #परकग #क #बरड #चलन #बनत #पलसकरमय #क #द #गल



Post Comment