बैंक खातों और मोबाइल नंबरों के आधार पर जांच चल रही है। पुलिस के अनुसार तेली बाखल निवासी 45 वर्षीय महिला की अमनप्रीत सिंह से फेसबुक के माध्यम से दोस्ती …और पढ़ें
HighLights
- सोशल मीडिया के जरिए हुई थी दोस्ती।
- भाई मानकर बात करती थी महिला।
- बैंक खातों, मोबाइल नंबरों की जांच जारी।
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। साइबर अपराधी ने महिला को जाल में फंसा लिया और यूके का कारोबारी, एयरपोर्ट अधिकारी बनकर 12 लाख रुपये से ज्यादा की राशि हड़प ली। मल्हारगंज थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
बैंक खातों और मोबाइल नंबरों के आधार पर जांच चल रही है। पुलिस के अनुसार तेली बाखल निवासी 45 वर्षीय महिला की अमनप्रीत सिंह से फेसबुक के माध्यम से दोस्ती हुई थी। दोनों ने मोबाइल नंबर साझा कर लिए और वाट्सएप पर चैटिंग करने लगे।
अमन ने लंदन में कार और मोबाइल का कारोबारी बताया था। महिला ने उसकी बातों पर विश्वास कर लिया और वह उसको भाई मानकर भावनात्मक रूप से जुड़ गई। अमन ने एक दिन उससे कहा-वह भारत आ रहा है और उसके लिए लंदन से महंगे उपहार भी लाएगा। महिला के पति और बच्चों के लिए भी उपहार लेकर आएगा।
उसने कहा-परिवार को सरप्राइज देना चाहता है। इसलिए वह यह बात किसी से साझा न करे। 16 मई को अचानक अंजान नंबर से काल आया और कहा कि वह दिल्ली एयरपोर्ट से विक्रम गोस्वामी बोल रहा है।
उसने अमन को विदेशी मुद्रा, सोने की घड़ियां, हार के साथ पकड़ने का दावा किया और कहा कि अमन का पार्सल भी एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने रोक लिया है, क्योंकि अमन के पास ग्रीन कार्ड नहीं है।
जांच एजेंसी उसको गिरफ्तार कर जेल भेज सकती है। आरोपितों ने विदेशी मुद्रा को भारतीय मुद्रा में बदलने और टैक्स के नाम पर 12 लाख रुपये जमा करने के लिए कहा। महिला घबरा गई और उसकी बातों पर विश्वास कर स्वयं के जेवर गिरवी रखकर ठग के खाते में 12 लाख पांच हजार रुपये जमा कर दिए।
फर्जी एप से 40 हजार रुपये देकर साढ़े चार लाख रुपये वसूले
- अपराध शाखा ने भी एक महिला की शिकायत पर साइबर ठग के खिलाफ केस दर्ज किया है।
- आरोपितों ने महिला से साढ़े चार लाख रुपये की ठगी की है।
- ब्लैकमेल करने के लिए फर्जी फोटो भी तैयार कर लिए थे।
- पुलिस के अनुसार बाणगंगा क्षेत्र निवासी महिला ने प्ले स्टोर से एप (क्रेडिट लीफ) इंस्टाल कर पर्सनल लोन (40 हजार) लिया था।
- लोन चुकाने की अंतिम तारीख के पहले ही ठग ने काल लगाया और रुपये मांगे।
- आरोपितों ने कहा कि उसके पास निजी फोटो है। उसने एडिट कर फोटो बना लिए थे।
- आरोपितों ने लोन की प्रक्रिया के दौरान फोन हैक कर महिला के फोन की गैलरी और कान्ट्रैक्ट नंबर भी ले लिए थे।
- आरोपितों ने महिला से चार लाख 50 हजार रुपये जमा करवा लिए।
Source link
#इदर #म #सइबर #फरड #यक #क #करबर #और #एयरपरट #अफसर #बनकर #महल #स #लख #ठग



Post Comment