×
इंदौर में 10वीं-12वीं ओपन स्कूल परीक्षा में अव्यवस्थाओं से जूझते रहे छात्र, बैठक व्यवस्था में गड़बड़ी के चलते 20 मिनट देरी से शुरू हुए पेपर

इंदौर में 10वीं-12वीं ओपन स्कूल परीक्षा में अव्यवस्थाओं से जूझते रहे छात्र, बैठक व्यवस्था में गड़बड़ी के चलते 20 मिनट देरी से शुरू हुए पेपर

परीक्षा अपने निर्धारित समय से करीब 20 मिनट देरी से शुरू हो सकी। इसका मुख्य कारण यह रहा कि जिस हॉल में दोपहर 2:00 बजे से परीक्षा आयोजित होनी थी, वहां स…और पढ़ें

Publish Date: Fri, 10 Jul 2026 09:42:24 AM (IST)Updated Date: Fri, 10 Jul 2026 09:42:24 AM (IST)

परीक्षा में परेशान होते रहे विद्यार्थी। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. रोल नंबर तक नहीं डले, एक टेबल पर दो-दो छात्र बैठे
  2. जिस हॉल में परीक्षा होना थी, उसी में अफसर खेलों के कैलेंडर को लेकर बैठक करते रहे
  3. कई विद्यार्थियों की सीटों पर तो रोल नंबर भी नहीं लिखे थे

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। मध्य प्रदेश राज्य ओपन एजुकेशन बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा गुरुवार को उत्कृष्ट बाल विनय मंदिर में भारी अव्यवस्थाओं के बीच शुरू हुई।

परीक्षा अपने निर्धारित समय से करीब 20 मिनट देरी से शुरू हो सकी। इसका मुख्य कारण यह रहा कि जिस हॉल में दोपहर 2:00 बजे से परीक्षा आयोजित होनी थी, वहां सुबह 11:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक स्पोर्ट्स कैलेंडर को लेकर जिला स्तरीय बैठक चलती रही।

बैठक खत्म होने के बाद आनन-फानन में परीक्षा की व्यवस्था की गई। स्थिति यह थी कि शिक्षकों को परीक्षा शुरू होने से ऐन पहले सीटों पर रोल नंबर के स्टीकर लगाने पड़े। कई विद्यार्थियों की सीटों पर तो रोल नंबर भी नहीं लिखे थे। दोपहर 1:50 बजे जब प्रवेश मिला, तो विद्यार्थी अपनी सीट ढूंढने के लिए भटकते नजर आए। रोल नंबर न मिलने से कुछ परीक्षार्थी भावुक भी हो गए, जिसके बाद उन्हें आनन-फानन में खाली सीटों पर बैठाया गया। आखिरकार परीक्षा करीब 2:20 बजे शुरू हो सकी।

बच्चों के रोल नंबर को लेकर परेशान होते रहे परिजन

  • सटाकर बैठना पड़ा: दो टेबल जोड़कर चार विद्यार्थियों को एक साथ बैठाया गया। इस पर शिक्षकों ने सफाई दी कि कक्षा और विषय अलग-अलग थे, इसलिए ऐसा किया गया।
  • गेट पर बढ़ी भीड़: परीक्षा हॉल में प्रवेश के दौरान अचानक भीड़ बढ़ गई, जिससे निपटने के लिए अलग-अलग विषयों के विद्यार्थियों को अलग-अलग गेट से एंट्री दी गई।
  • नोटिस बोर्ड पर तलाशते रहे नाम: रोल नंबर नहीं मिलने से विद्यार्थी तो परेशान थे ही, बाहर खड़े परिजन भी गेट पर लगे नोटिस बोर्ड में अपने बच्चों का परीक्षा हॉल तलाशते नजर आए।

अधिकारियों और प्राचार्यों के विरोधाभासी बयान

मुझे इस बारे में कोई जानकारी नहीं

मुझे इस मामले की जानकारी नहीं है। डीएसओ (DSO) से बात करूंगा कि इस बैठक को आगे बढ़ा देते या बाद में कर लेते।शौर्य मल्होत्रा, जिला शिक्षा अधिकारी

बैठक जल्दी खत्म हो गई, छात्रों का ध्यान रखा

बैठक जल्द खत्म हो गई थी। किसी भी बच्चे को परेशानी नहीं हो, इसका खास ध्यान रखा गया। पूरे समय मॉनिटरिंग भी की गई।पूजा सक्सेना, स्कूल प्राचार्य

बैठक में आगामी स्पोर्ट्स कैलेंडर को लेकर चर्चा हुई

स्पोर्ट्स कैलेंडर को लेकर जिला स्तरीय बैठक हुई थी। इसमें जिले के 33 से अधिक अधिकारी व कर्मचारी शामिल हुए। आगामी स्पोर्ट्स कैलेंडर को लेकर चर्चा हुई। उन्होंने आगे बताया कि हमें परीक्षा की जानकारी नहीं थी। यदि पहले से जानकारी होती तो बैठक को आगे बढ़ा देते और किसी दूसरे दिन रखते। वहीं उन्होंने कहा कि बैठक अचानक तय हुई थी। इसमें जिले के विभिन्न क्षेत्रों से संबंधित लोग शामिल हुए थे। विक्रांत आखरे, जिला क्रीड़ा अधिकारी

ईएसबी सर्वर फेल, तीन घंटे इंतजार के बाद भर्ती परीक्षा रद, सतना में भड़के अभ्यर्थी

Source link
#इदर #म #10व12व #ओपन #सकल #परकष #म #अवयवसथओ #स #जझत #रह #छतर #बठक #वयवसथ #म #गडबड #क #चलत #मनट #दर #स #शर #हए #पपर

Post Comment