×
इंदौर में 17 साल की नाबालिग ने बच्चे को दिया जन्म, दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

इंदौर में 17 साल की नाबालिग ने बच्चे को दिया जन्म, दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

आरोपी एवं उसकी पत्नी में विवाद होने पर आरोपी की पत्नी अपने मायके चली गई, जिसके बाद आरोपी ने घर में अकेलेपन एवं पीड़िता की नाबालिग अवस्था का अनुचित लाभ …और पढ़ें

Publish Date: Tue, 12 May 2026 08:38:46 AM (IST)Updated Date: Tue, 12 May 2026 08:38:46 AM (IST)

नाबालिग से दुष्कर्म। (प्रतीकात्मक तस्वीर)

HighLights

  1. 17 वर्ष की नाबालिग पीड़िता ने स्वजन के साथ थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज करवाई
  2. आरोपी की गिरफ्तारी पर पांच हजार का था इनाम
  3. आरोपी ने घर में अकेलेपन एवं पीड़िता की नाबालिग अवस्था का अनुचित लाभ उठाया

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। चंदन नगर थाना क्षेत्र में नाबालिग से दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की गिरफ्तारी पर पांच हजार रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस के मुताबिक शनिवार को 17 वर्ष की नाबालिग पीड़िता स्वजन के साथ थाने आई थी।

पारिवारिक विवाद के कारण वह रिश्तेदार के यहां रह रही थी

पीड़िता द्वारा बताया गया कि वर्ष 2025 में पारिवारिक विवाद के कारण वह खरगोन से इंदौर आकर रिश्तेदार के यहां रहने लगी थी। कुछ समय बाद आरोपित एवं उसकी पत्नी के मध्य विवाद होने पर आरोपित की पत्नी अपने मायके चली गई, जिसके बाद आरोपित ने घर में अकेलेपन एवं पीड़िता की नाबालिग अवस्था का अनुचित लाभ उठाया।

पीड़िता के साथ बार-बार शारीरिक संबंध बनाए

आरोपी द्वारा पीड़िता को भयभीत, मानसिक रूप से प्रताड़ित एवं दबाव में रखते हुए उसके साथ बार-बार शारीरिक संबंध बनाए। लगातार शोषण के कारण पीड़िता गर्भवती हो गई। दिनांक 30 अप्रैल को निजी अस्पताल में पीड़िता द्वारा बालक को जन्म दिया गया। शिकायत मिलने के बाद आरोपित की संभावित गतिविधियों एवं संपर्क सूत्रों के संबंध में लगातार जानकारी एकत्रित कर तकनीकी एवं मुखबिर तंत्र की सहायता से त्वरित कार्रवाई की गई। आरोपित विकास को गिरफ्तार किया।

रेलवे स्टेशन से मोबाइल चुराने वाला आरोपित गिरफ्तार

इंदौर। रेलवे स्टेशन पर यात्री का मोबाइल चोरी करने वाले एक शातिर आरोपित को जीआरपी पुलिस ने गिरफ्तार किया। अधिकारियों के मुताबिक 27 अप्रैल को फरियादी राहुल पुत्र रंजीत सिंह निवासी रायसेन पंचवेली एक्सप्रेस के जनरल कोच में भोपाल से इंदौर की यात्रा कर रहे थे।

Source link
#इदर #म #सल #क #नबलग #न #बचच #क #दय #जनम #दषकरम #क #आरप #गरफतर

Previous post

Dhar Bhojshala: भोजशाला केस में HC में हंगामा, मुस्लिम पक्ष बोला- एएसआई रिपोर्ट भरोसे लायक नहीं, आज अंतिम बहस

Next post

इंदौर का राजेंद्र नगर रेलवे स्टेशन: भीषण गर्मी में यात्रियों के लिए पीने का पानी नहीं, प्याऊ में टोटी तक नहीं

Post Comment