सरकारी तेल कंपनियों ने कमर्शियल गैस सिलिंडर के दाम में एक मई से भारी बढ़ोतरी की है। 19 किलों वाले कमर्शियल सिलिंडर की कीमत 993 रुपये की बढ़ोतरी हुई। …और पढ़ें
नईदुनिया प्रतनिधि, इंदौर। सरकारी तेल कंपनियों ने कमर्शियल गैस सिलिंडर के दाम में एक मई से भारी बढ़ोतरी की है। 19 किलों वाले कमर्शियल सिलिंडर की कीमत 993 रुपये की बढ़ोतरी हुई। अब इंदौर में यह सिलिंडर 3179 रुपये में मिलेगा। पहले ही सिलिंडर की कमी से जूझ रहे होटल-रेस्टोरेंट संचालकों के लिए यह महंगाई का एक बड़ा झटका है, जबकि घरेलू गैस सिलिंडर की कीमतों में बदलाव नहीं हुआ है। कमर्शियल गैस सिलिंडर के कीमतों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है और एक मई को इसमें बड़ी बढ़ोतरी की गई। अब तक 2186 रुपये में मिल रहा 19 किलो का कमर्शियल गैस सिलिंडर अब 3179 रुपये में मिलेगा।
होटल और रेस्टोरेंट संचालकों पर दोहरी मार
कमर्शियल गैस सिलिंडर की कमी पहले से बनी हुई है और शहर के छह हजार के करीब होटल और रेस्टोरेंट परेशानी से जूझ रहे हैं। अब कीमत में बड़ी बढ़ोतरी होने से लागत बढ़ेगी और इसका असर आमजन पर पड़ेगा। छोटे दुकानदारों के लिए व्यवसाय करना अब और मुश्किल होने वाला है। 19 किलो के कमर्शियल गैस सिलिंडर के दाम बीते दो माह में चार बार बढ़े हैं और इसमें 1344 रुपये की बढ़ोतरी हुई। एक मई को 993 रुपये दाम बढ़े हैं। इससे पहले एक अप्रैल को भी 19 किलो के गैस सिलिंडर के दाम में 196 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी। मार्च में यह सिलिंडर 1990 रुपये में मिल रहा था। वहीं 7 मार्च को कमर्शियल गैस सिलिंडर के दाम में 115 रुपये और एक मार्च को 40 रुपये बढ़ाए गए थे।
पांच किलो वाले सिलिंडरों के दाम में भी इजाफा
कमर्शियल एलपीजी सिलिंडरों के दाम बढ़ाए जाने के अलावा पांच किलोग्राम गैस सिलिंडर के दाम भी बढ़े हैं। इसमें यह सिलिंडर अब 241 रुपये महंगा मिलेगा। एफटीएल (मुक्त व्यापार एलपीजी) सिलिंडर 1753 रुपये में मिलेगा, जो अब तक 1512 में मिल रहा था। वहीं अन्य पांच किलो का 879 रुपये में मिलेगा, जो अब तक 638 रुपये में मिल रहा था। एफटीएल सिलिंडर का उपयोग मुख्य रूप से छोटे प्रतिष्ठानों और सीमित व्यावसायिक उद्देश्यों के लिए किया जाता है। इसपर सब्सिडी नहीं दी जाती है।
यह भी पढ़ें- ग्वालियर में महंगाई का तड़का: कमर्शियल गैस सिलिंडर की कीमत 3296 रुपये पर पहुंची; अब रेस्टोरेंट और होटलों में खाना होगा महंगा
गैस के दामों का तुलनात्मक विवरण (इंदौर)
| सिलिंडर का प्रकार | 01 मई (कीमत ₹) | 30 अप्रैल (कीमत ₹) |
| 19 किग्रा कमर्शियल | 3179 | 2186 |
| 5 किग्रा (छोटा) | 879 | 638 |
Source link
#इदर #म #कल #क #कमरशयल #गस #सलडर #रपय #महग #म #मलग #बहर #खन #हग #और #महग



Post Comment