इस परीक्षण के बाद लोड टेस्टिंग का काम पूरा हो जाएगा, क्योकि एक सप्ताह पहले ब्रो स्ट्रिंग का सर्वे किया जा चुका है। इसके बाद फिनिशिंग और लाइटिंग के कार…और पढ़ें
HighLights
- सेगमेंट के नीचे ली जा रही डिफ्लेक्शन रिडिंग, सुबह तक हटेंगे सभी 16 डम्पर
- अब फिनिशिंग और लाइटिंग के कार्य किए जाएंगे, ताकि जल्द फ्लाईओवर से आवागमन शुरू किया जा सके
- इंदौर विकास प्राधिकरण (आईडीए) द्वारा लवकुश चौराहा पर सबसे बड़ा फ्लाईओवर बनाया जा रहा है
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। लवकुश चौराहा पर बनाए जा रहे डलब डेकर फ्लाईओवर के सेगमेंट की भार क्षमता को परखा जा रहा है। सेगमेंट पर 400 टन वजनी 16 डम्पर खड़े किए गए है। इन डम्परों को खड़ा करने का कार्य मंगलवार रात से शुरू हुआ और धीरे-धीरे वजन बढ़ाया गया।
वहीं बुधवार को इसी तरह से वजन कम किया जाएगा। इस परीक्षण के बाद लोड टेस्टिंग का काम पूरा हो जाएगा, क्योकि एक सप्ताह पहले ब्रो स्ट्रिंग का सर्वे किया जा चुका है। इसके बाद फिनिशिंग और लाइटिंग के कार्य किए जाएंगे, ताकि जल्द फ्लाईओवर से आवागमन शुरू किया जा सके।
फ्लाईओवर के सेगमेंट की लाेड टेस्टिंग की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है
इंदौर विकास प्राधिकरण (आइडीए) द्वारा लवकुश चौराहा पर सबसे बड़ा फ्लाईओवर बनाया जा रहा है। फ्लाईओवर के सेगमेंट की लाेड टेस्टिंग की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। भार क्षमता मापने के लिए 24 मीटर चौड़े सेगमेंट पर 16 डम्पर खड़े किए गए है। इन डम्परों को 24 घंटे बाद उतारा जाएगा। भारत क्षमता का परीक्षण सभी सेगमेंट पर नहीं होगा, एक पर परीक्षण के आधार पर ही मजबूती मापली जाएगी।
गौरतलब है कि फ्लाईओवर का 90 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है और इसके सभी स्पान पर सेगमेंट रखने के साथ ही स्लेब भी डाल दी गई। एक स्पान में 13 सेगमेंट लगाए गए है। 173 करोड़ की लागत से 1454 मीटर लंबा फ्लाईओवर बनाया जा रहा है।
ब्रो स्टिंग की टेस्टिंग हो चुकी
निर्माणाधीन डबल डेकर फ्लाईओवर के मुख्य चौराहा पर मेट्रों ट्रेक के ऊपर 400-400 टन वजनी ब्रो स्टिंग असेंबल की गई है। इन दाेनों को रखने के साथ ही लोड टेस्टिंग की प्रक्रिया भी पूरी कर ली गई। भार क्षमता के परीक्षण में पास होने के बाद अब सीमेंट के सेगमेंट का परीक्षण किया जा रहा है।
सितंबर तक शुरू करने का दावा
लंबे समय से जारी फ्लाईओवर का काम सितंबर तक पूरा करने का दावा किया गया है। अधिकारियों का कहना है कि सितंबर तक काम पूरा कर यातायात शुरू कर दिया जाएगा। हालांकि पहले दो बार निर्माण कार्य पूरे करने की तारीख बढ़ाई जा चुकी है। धीमी गति से निर्माण के कारण यहां से गुजरने वाले तीन साल से अधिक समय से परेशान हो रहे है।
इंदौर में डबल डेकर फ्लाईओवर के सेगमेंट पर 24 भरे डंपर खड़े कर परखी जाएगी क्षमता
Source link
#इदर #म #टन #वजन #डपर #खड #कर #परख #रह #डबल #डकर #फलईओवर #क #सगमट #क #कषमत



Post Comment