पलासिया पुलिस ने हिंदू युवती से दुष्कर्म करने के आरोप में मुस्लिम युवक सोहेल खान को गिरफ्तार किया है। आरोपित पर नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म करने और फ …और पढ़ें
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। पलासिया पुलिस ने हिंदू युवती से दुष्कर्म करने के आरोप में मुस्लिम युवक सोहेल खान को गिरफ्तार किया है। आरोपित पर नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म करने और फिर फोटो व वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। पुलिस के अनुसार लसूड़िया निवासी 23 वर्षीय युवती की आरोपित सोहेल खान (ग्रीन पार्क कालोनी) से इंस्टाग्राम के माध्यम से दोस्ती हुई थी। उस वक्त सोहेल ने लक्की नाम बताया था। पहली बार वह 56 दुकान पर मिला और नौकरी का झांसा देकर तिलक नगर स्थित रूम पर ले गया। इस दौरान उसने नशीला पदार्थ मिलाकर बेहोश कर दिया और उसके साथ दुष्कर्म किया।
ब्लैकमेलिंग और बुर्का पहनाकर दरगाह ले जाने का आरोप
आरोपित ने पीड़िता का वीडियो भी बना लिया। होश आने पर आरोपित ने वीडियो इंस्टाग्राम पर अपलोड करने की धमकी दी और कई बार संबंध बना लिए। पुलिस ने सोहेल के खिलाफ दुष्कर्म की धारा में केस दर्ज किया है। एफआइआर में शादी का झांसा देकर संबंध बनाने और अन्य लड़की से शादी करने का उल्लेख है। पीड़िता का आरोप है कि सोहेल मार्च 2024 में उसको अजमेर दरगाह पर ले गया था। उसने बुर्का पहना दिया था। कलमा पढ़ने के लिए कहा गया था। अजमेर में भी शारीरिक संबंध बनाए और कहा कि इससे हमको शबाब मिलता है। उसने कहा कि तू पाक हो गई है।
Source link
#इदर #लकक #बनकर #सहल #न #हद #यवत #क #फसय #बरक #पहनकर #अजमर #ल #गय #दषकरम #कर #बल #इसस #शबब #मलत #ह



Post Comment