नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। इंदौर मेट्रो का बहुप्रतीक्षित विस्तार 18 जून से शुरू होने जा रहा है। सुपर कॉरिडोर से रेडिसन चौराहा स्थित मालवीय नगर मेट्रो स्टेशन तक 17 किलोमीटर लंबे रूट पर मेट्रो का कमर्शियल रन प्रारंभ होगा। मेट्रो प्रबंधन का दावा है कि इस रूट पर प्रतिदिन पांच से दस हजार यात्री सफर करेंगे।
पांच स्टेशनों के बीच किया जा रहा
वर्तमान में मेट्रो का संचालन 5.9 किलोमीटर लंबे हिस्से में पांच स्टेशनों के बीच किया जा रहा है। 18 जून से सुपर कॉरिडोर से रेडिसन चौराहे तक बने 16 स्टेशनों पर मेट्रो सेवा उपलब्ध होगी। इसके लिए मेट्रो प्रबंधन ने तैयारियां तेज कर दी हैं।
अब तक यात्रियों को पर्ची आधारित टिकट दिए जा रहे थे, लेकिन कमर्शियल रन शुरू होने के साथ सभी 16 स्टेशनों पर क्यूआर कोड आधारित टिकट उपलब्ध होंगे। साथ ही मोबाइल एप के माध्यम से टिकट बुक करने की सुविधा भी शुरू की जाएगी।
व्यवस्थाएं लगभग पूरी कर ली गई हैं
मेट्रो के प्रबंध निदेशक एस. कृष्ण चैतन्य ने कमर्शियल रन की तैयारियों का जायजा लेने के लिए तीन दिवसीय निरीक्षण और बैठकों का दौर शुरू किया है। उनके अनुसार सभी स्टेशनों पर आवश्यक व्यवस्थाएं लगभग पूरी कर ली गई हैं।
मेट्रो प्रबंधन के मुताबिक प्रत्येक स्टेशन पर टिकट काउंटर, सुरक्षा व्यवस्था, हाउसकीपिंग और तकनीकी संचालन के लिए लगभग 12 कर्मचारियों का स्टाफ तैनात रहेगा। स्टेशन कंट्रोल रूम भी पूरी तरह सक्रिय रहेंगे।
16 से 17 मिनट के अंतराल पर मेट्रो उपलब्ध होगी
सुपर कॉरिडोर से रेडिसन चौराहे तक मेट्रो का संचालन फिलहाल सुबह आठ बजे से रात आठ बजे तक किया जाएगा। यात्रियों को हर 16 से 17 मिनट के अंतराल पर मेट्रो उपलब्ध होगी। हालांकि भविष्य में यात्री संख्या के अनुसार संचालन अंतराल में बदलाव किया जा सकता है।
किराये की बात करें तो गांधीनगर स्टेशन से मालवीय नगर स्टेशन तक यात्रा करने वाले यात्रियों को 80 रुपये किराया देना होगा। मेट्रो द्वारा पहले से तय किराया संरचना के अनुसार एक से दो स्टेशन तक 20 रुपये, तीन से पांच स्टेशन तक 30 रुपये तथा 15 से अधिक स्टेशनों की यात्रा के लिए 80 रुपये शुल्क निर्धारित है।
कमर्शियल रन से पहले मेट्रो स्टेशनों पर सफाई, रंगाई-पुताई, फिनिशिंग, वर्षा जल निकासी, वाटर रिचार्जिंग, ग्रीन बेल्ट सुधार, लिफ्ट और एस्केलेटर जांच, अग्नि सुरक्षा परीक्षण तथा पार्किंग व्यवस्था जैसे कार्यों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।मेट्रो प्रबंधन ने यह भी स्पष्ट किया है कि फिलहाल सभी स्टेशन पूर्व निर्धारित नामों से ही संचालित होंगे। स्टेशन नाम परिवर्तन के प्रस्तावों को अभी शासन और केंद्र स्तर से मंजूरी नहीं मिली है।
मेट्रो को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए स्टेशन परिसरों में दुकानों को किराये पर देने और मेट्रो कोच व स्टेशनों पर विज्ञापन लगाने की योजना पर भी काम किया जा रहा है।
जिम्मेदारों का क्या कहना
“मेट्रो के कमर्शियल रन के लिए तैयारियां पूरी हैं। आगामी दिनों में स्टेशनों की फिनिशिंग का कार्य भी पूरा कर लिया जाएगा। सुपर कॉरिडोर से रेडिसन तक प्रतिदिन करीब 10 हजार यात्रियों के सफर की उम्मीद है।”
– एस. कृष्ण चैतन्य, एमडी, मप्र मेट्रो
यह भी पढ़ें- रिश्वत लेते पकड़े गए रेलवे इंजीनियर का घर सील, कोर्ट से मिली 3 दिन की रिमांड, CBI ने ठिकानों पर की कार्रवाई
Source link
#इदर #वसय #क #लए #बड #खशखबर #कम #लब #रट #पर #इस #तरख #स #दडग #मटर #जन #सटशन #और #करए #क #लसट



Post Comment