नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। इंदौर से शारजाह के बीच संचालित होने वाली अंतरराष्ट्रीय उड़ान एक बार फिर टाल दी गई है। एयर इंडिया एक्सप्रेस द्वारा 1 मई से इस फ्लाइट को दोबारा शुरू करने की घोषणा की गई थी, लेकिन अब चौथी बार इसे स्थगित कर दिया गया है।
एयरलाइन ने गुरुवार को इंदौर-शारजाह फ्लाइट की बुकिंग सिस्टम से हटा दी है, जिससे साफ हो गया है कि यह उड़ान तय तारीख से शुरू नहीं हो पाएगी।
पहले भी तीन बार टल चुकी है उड़ान
गौरतलब है कि अमेरिका-ईरान तनाव से पहले यह उड़ान सप्ताह में सात दिन संचालित होती थी। समर सीजन में इसे घटाकर चार दिन किया गया था।
हालात बिगड़ने के बाद यह उड़ान बंद कर दी गई और तब से अब तक इसे शुरू करने की तीन बार घोषणा की जा चुकी है, लेकिन हर बार संचालन टाल दिया गया। आखिरी बार 28 फरवरी को इंदौर से शारजाह के लिए फ्लाइट रवाना हुई थी, उसके बाद से सेवा बंद है।
यात्रियों पर बढ़ा खर्च का बोझ
सीधी उड़ान बंद होने से इंदौर और आसपास के यात्रियों को दिल्ली और मुंबई के जरिए यूएई जाना पड़ रहा है।
पहले इंदौर से यूएई का किराया करीब 35 हजार रुपये था, लेकिन अब मुंबई से ही 60 हजार रुपये तक खर्च करना पड़ रहा है। इसके अलावा इंदौर से दिल्ली या मुंबई तक का अतिरिक्त खर्च भी यात्रियों को उठाना पड़ रहा है।
कम हुई यात्रियों की संख्या
ट्रेवल एजेंट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया के प्रदेश अध्यक्ष हेमेंद्र सिंह जादौन के अनुसार, वर्तमान में भारत से यूएई के लिए केवल मेट्रो शहरों से सीमित उड़ानें संचालित हो रही हैं। इसी कारण इंदौर से फ्लाइट शुरू नहीं हो पा रही है और पिछले महीनों की तुलना में यूएई जाने वाले यात्रियों की संख्या भी कम हुई है।
Source link
#इदरशरजह #फलइट #पर #फर #लग #बरक #चथ #बर #टल #सचलन #मई #स #भ #नह #भरग #उडन #यतरय #क #बढ #मसबत



Post Comment