नईदुनिया प्रतिनिधि,इंदौर। मिडिल ईस्ट में बढ़ते जियोपॉलिटिकल तनाव के कारण कच्चे तेल की कीमतें बढ़ गईं और इस बात की चिंता फिर से बढ़ गई कि महंगाई का दबाव ग्लोबल ब्याज दरों को लंबे समय तक ऊंचा रख सकता है। इस वजह अंतरराष्ट्रीय बुलियन वायदा मार्केट में इस सप्ताह के दूसरे दिन भी गिरावट का सिलसिला जारी रहा। कॉमेक्स पर सोना वायदा 46 डॉलर घटकर 4021 डॉलर प्रति औंस और चांदी वायदा 58 सेंट घटकर 57.86 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करती देखी गई।
इसके चलते भारतीय बाजारों में सोना की कीमत में तो मामूली गिरावट दर्ज की गई लेकिन चांदी में घटे दामों पर बिकवाल पीछे हटने के कारण मंगलवार को इसकी कीमतों में फिर से मजबूती देखी को मिली है।
मंगलवार को इंदौर में सोना केडबरी 500 रुपये टूटकर 141000 रुपये प्रति दस ग्राम और चांदी चौरसा 2500 रुपये बढ़कर 225500 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई।
निवेशकों को अमेरिका में आने वाले जून के कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (सीपीआइ) डेटा का इंतजार है। इससे महंगाई और फेडरल रिजर्व के पालिसी आउटलुक के बारे में नए संकेत मिलेंगे।
अमेरिका और ईरान के बीच मिसाइल और ड्रोन हमलों और तेहरान द्वारा होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से बंद करने की घोषणा ने फाइनेंशियल मार्केट में अनिश्चितता बढ़ा दी है।
निवेशक अब महंगाई और मॉनेटरी पॉलिसी की भविष्य की दिशा के बारे में नए संकेतों के लिए फेडरल रिजर्व के चेयरमैन केविन वॉर्श की कांग्रेस के सामने गवाही, साथ ही आने वाले अमेरिकी सीपीआई, पीपीआई और रिटेल बिक्री के आंकड़ों पर बारीकी से नज़र रख रहे हैं।
कॉमेक्स वायदा पर सोना 4021 डॉलर तक जाने के बाद ऊपर में 4033 डॉलर और नीचे में 3983 डॉलर प्रति औंस और चांदी 57.86 डॉलर तक जाने के बाद ऊपर में 58.42 डॉलर और नीचे में 56.85 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करती देखी गई।
इंदौर के बंद भाव
सोना केडबरी रवा नकद में 141000, सोना आरटीजीएस में 140700 (जीएसटी अतिरिक्त), सोना 22 कैरेट 129050 रुपये प्रति दस ग्राम (जीएसटी अतिरिक्त) है। सोमवार को सोना 141500 रुपये पर बंद हुआ। चांदी चौरसा 225500, आरटीजीएस 217500, चांदी टंच 223000 प्रति किलो और चांदी सिक्का 2530 रुपये (प्रति नग) के भाव बोले गए। सोमवार को चांदी 223000 रु. पर बंद हुई थी।
Source link
#इदर #सरफ #बजर #घट #दम #पर #बकवल #पछ #हट #चद #रपय #मजबत



Post Comment