×
इंदौर सराफा बाजार: यूएस-ईरान युद्धविराम भंग होने से बाजार टूटा, सोने-चांदी के दाम

इंदौर सराफा बाजार: यूएस-ईरान युद्धविराम भंग होने से बाजार टूटा, सोने-चांदी के दाम

इसका असर भारतीय बाजारों पर भी देखने को मिला है। इंदौर में सोना केडबरी 1100 रुपये घटकर 141500 रुपये प्रति दस ग्राम और चांदी चौरसा 5500 रुपये टूटकर 2250…और पढ़ें

Publish Date: Wed, 08 Jul 2026 07:22:19 PM (IST)Updated Date: Wed, 08 Jul 2026 07:24:44 PM (IST)

इंदौर में सोने और चांदी के दाम।

HighLights

  1. इस वैश्विक समीकरण का असर भारतीय बाजारों पर भी देखने को मिला है।
  2. सोना केडबरी 1100 रुपये घटकर 141500 रुपये प्रति दस ग्राम रह गई।
  3. और चांदी चौरसा 5500 रुपये टूटकर 225000 रुपये प्रति किलो रह गई।

नईदुनिया प्रतिनिधि,इंदौर। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हवाई हमले किए। साथ ही कहा कि ईरान के साथ युद्धविराम समझौता अब खत्म हो चुका है। अमेरिकी और ईरान के बीच बढ़ते तनाव का असर अंतरराष्ट्रीय बुलियन मार्केट पर देखने को मिला। कामेक्स पर सोना वायदा 76 डालर टूटकर 4055 डालर प्रति औंस और चांदी वायदा 246 सेंट घटकर 58.48 डालर प्रति औंस पर कारोबार करती देखी गई।

इसका असर भारतीय बाजारों पर भी देखने को मिला है। इंदौर में सोना केडबरी 1100 रुपये घटकर 141500 रुपये प्रति दस ग्राम और चांदी चौरसा 5500 रुपये टूटकर 225000 रुपये प्रति किलो रह गई। ज्वेलर्स का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में जबरदस्त गिरावट देखने को मिली है।

अमेरिका द्वारा ईरान पर ताजा हमलों के बाद कच्चे तेल के दाम उछल गए और डालर और मजबूत हो गया है। इससे महंगाई और ब्याज दरों के ऊंचे रहने की आशंका बढ़ गई है। अब निवेशकों की निगाह फेडरल ओपन मार्केट कमेटी की 16-17 जून की बैठक के ब्योरे पर टिकी हुई है जो बाद में जारी होंगे। इससे फेड चेयरमैन केविन वॉर्श के नेतृत्व में ब्याज दरों की दिशा को लेकर नए संकेत मिलने की उम्मीद है।

कामेक्स वायदा- सोना वायदा 4055 डालर तक जाने के बाद ऊपर में 4133 डालर और नीचे में 4050 डालर प्रति औंस और चांदी 58.48 डालर तक जाने के बाद ऊपर में 61.01 डालर और नीचे में 58.16 डालर प्रति औंस पर कारोबार करती देखी गई।

इंदौर के बंद भाव– सोना केडबरी रवा नकद में 141500, सोना आरटीजीएस में 141600 (जीएसटी अतिरिक्त), सोना 22 कैरेट 129800 रुपये प्रति दस ग्राम (जीएसटी अतिरिक्त) है। मंगलवार को सोना 142600 रुपये पर बंद हुआ। चांदी चौरसा 225000, आरटीजीएस 221000, चांदी टंच 225500 रुपये प्रति किलो के भाव बोले गए। मंगलवार को चांदी 230500 रु. पर बंद हुई थी।

Source link
#इदर #सरफ #बजर #यएसईरन #यदधवरम #भग #हन #स #बजर #टट #सनचद #क #दम

Post Comment