आमतौर पर जियोपॉलिटिकल तनाव बढ़ने पर सोने की कीमतें ऊपर जाती हैं क्योंकि निवेशक इसे सुरक्षित निवेश मानते हैं, लेकिन इस बार तस्वीर थोड़ी अलग दिखाई दे रह …और पढ़ें
HighLights
- सोना केडबरी 700 रुपये घटकर 150800 रुपये प्रति दस ग्राम रही।
- चांदी चौरसा 500 रुपये घटकर 249500 रुपये प्रति किलो रह गई है।
- वैवाहिक सीजन चलने से बाजार में सोने के गहनों में मांग सीमित है।
नईदुनिया प्रतिनिधि,इंदौर। ईरान ने गल्फ संघर्ष समाप्त करने और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को दोबारा खोलने के लिए अमेरिका के नवीनतम प्रस्ताव को खारिज कर दिया। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के जवाब को “टोटली अनएक्सेप्टेबल” बताते हुए कड़ा रुख अपनाया, जिससे दोबारा मिलिट्री एस्केलेशन की आशंका बढ़ गई है।
वहीं डालर की दर और मजबूत होने से निवेशकों का ध्यान करंसी की तरफ जाने लगा है। वहीं बुलियन में निवेशकों की मुनाफावसूली की बिकवाली बढ़ने से दोनों धातु्ओं की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई।
कामेक्स पर सोना वायदा घटकर 54 डालर टूटकर 4661 डालर प्रति औंस और चांदी वायदा घटकर 80.22 डालर प्रति औंस पर कारोबार करती देखी गई। इसका असर भारतीय बाजारों में भी देखने को मिला है।
इंदौर में सोना केडबरी 700 रुपये घटकर 150800 रुपये प्रति दस ग्राम और चांदी चौरसा 500 रुपये घटकर 249500 रुपये प्रति किलो रह गई। वैवाहिक सीजन चलने से बाजार में सोने के गहनों में मांग सीमित रूप से बनी हुई है। चांदी के गहनों में भी ग्रामीण क्षेत्रों की मांग जोरदार है।
आमतौर पर जियोपॉलिटिकल तनाव बढ़ने पर सोने की कीमतें ऊपर जाती हैं क्योंकि निवेशक इसे सुरक्षित निवेश मानते हैं, लेकिन इस बार तस्वीर थोड़ी अलग दिखाई दे रही है।
बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि निवेशकों ने मुनाफावसूली शुरू कर दी, जिससे सोने में गिरावट आई। दूसरी बड़ी वजह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील को माना जा रहा है। रविवार को हैदराबाद में एक जनसभा के दौरान पीएम मोदी ने लोगों से अपील की कि बहुत जरूरी ना हो तो अगले एक साल तक सोना खरीदने से बचें।
कामेक्स वायदा
सोना वायदा 4661 डालर तक जाने के बाद ऊपर में 4715 डालर और नीचे में 4657 डालर प्रति औंस और चांदी 80.22 डालर तक जाने के बाद ऊपर में 81.60 डालर और नीचे में 78.70 डालर प्रति औंस पर कारोबार करती देखी गई।
इंदौर के बंद भाव
सोना केडबरी रवा नकद में 150800, सोना आरटीजीएस में 149500 (जीएसटी अतिरिक्त), सोना 22 कैरेट 137000 रुपये प्रति दस ग्राम (जीएसटी अतिरिक्त) है।
शनिवार को सोना 151500 रुपये पर बंद हुआ। चांदी चौरसा 249500, चांदी आरटीजीएस 258000 चांदी टंच 250000 रुपये प्रति किलो और चांदी सिक्का 2650 रु. प्रति नग बिका। शनिवार को चांदी 250000 रु. पर बंद हुई थी।
Source link
#इदर #सरफ #बजर #सनचद #पड #नरम #नवशक #क #लवल #घट



Post Comment