पश्चिम रेलवे का रतलाम मंडल ने अपने 9 प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर स्थित 10 पूछताछ काउंटरों के संचालन को आउटसोर्स करने का रहा है। इसके साथ ही रतलाम मंडल इस…और पढ़ें
HighLights
- रतलाम मंडल इस व्यवस्था को लागू करने वाला पश्चिम रेलवे का पहला मंडल बन जाएगा
- कर्मचारियों को रेलवे के पूछताछ केंद्रों के संचालन, यात्री सहायता एवं संबंधित प्रक्रियाओं का प्रशिक्षण दिया जाएगा
- एजेंसी द्वारा सभी स्टेशनों पर लगभग 40 प्रशिक्षित कर्मचारियों की तैनाती की जाएगी
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। पश्चिम रेलवे का रतलाम मंडल ने अपने 9 प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर स्थित 10 पूछताछ काउंटरों के संचालन को आउटसोर्स करने का रहा है। इसके साथ ही रतलाम मंडल इस व्यवस्था को लागू करने वाला पश्चिम रेलवे का पहला मंडल बन जाएगा।
20 जुलाई से इंदौर सहित डा अम्बेडकर नगर, रतलाम, उज्जैन, दाहोद, नीमच, चित्तौड़गढ़, देवास, नागदा स्टेशनों पर पूछताछ केंद्रों का संचालन हैदराबाद की मेगा कंस्ट्रक्शन कंपनी द्वारा चौबीसों घंटे किया जाएगा। कार्य प्रारंभ होने से पहले एजेंसी के सभी कर्मचारियों को रेलवे के पूछताछ केंद्रों के संचालन, यात्री सहायता एवं संबंधित प्रक्रियाओं का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
एजेंसी द्वारा सभी स्टेशनों पर लगभग 40 प्रशिक्षित कर्मचारियों की तैनाती की जाएगी। प्रत्येक कर्मचारी के पास संबंधित कार्य का कम से कम एक वर्ष का अनुभव होगा तथा स्थानीय भाषा के साथ-साथ हिंदी और अंग्रेजी का भी अच्छा ज्ञान होगा।
11 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़ाए, यात्रियों को मिलेगी सुविधा
रतलाम : यात्रियों की बढ़ती मांग और सुविधा को देखते हुए पश्चिम रेलवे ने विशेष किराये पर संचालित 11 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के फेरों का पुनः विस्तार किया है।
जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि विस्तारित अवधि में ये ट्रेनें अपने निर्धारित शेड्यूल के अनुसार संचालित होंगी। विस्तारित ट्रेनों में दादर-प्रयागराज स्पेशल, दादर-सूबेदारगंज स्पेशल, बांद्रा टर्मिनस-सूबेदारगंज स्पेशल, बांद्रा टर्मिनस-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्पेशल, वलसाड-सूबेदारगंज स्पेशल, उधना-आगरा कैंट स्पेशल, उधना-प्रयागराज स्पेशल, असारवा-कानपुर सेंट्रल स्पेशल और असारवा-आगरा कैंट स्पेशल सहित अन्य ट्रेनें शामिल हैं।
Source link
#इदर #सहत #रतलम #मडल #क #परमख #रलव #सटशन #पर #अब #घट #उपलबध #हग #पछतछ



Post Comment