गिरोह की मास्टर माइंड श्वेता विजय जैन (भोपाल) है, जो 2019 में नगर निगम के तत्कालीन इंजीनियर हरभजनसिंह को ब्लैकमेल कर चुकी है। श्वेता और अलका दीक्षित ( …और पढ़ें
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। शराब कारोबारी हितेंद्रसिंह चौहान उर्फ चिंटू ठाकुर (बाणगंगा) से एक करोड़ रुपये वसूलने वाले गिरोह ने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। गिरोह की मास्टर माइंड श्वेता विजय जैन (भोपाल) है, जो 2019 में नगर निगम के तत्कालीन इंजीनियर हरभजनसिंह को ब्लैकमेल कर चुकी है। श्वेता और अलका दीक्षित (शराब तस्कर) की जिला जेल में मुलाकात हुई थी। जमानत के बाद दोनों ने हनीट्रैप में फंसा कर वसूली शुरू कर दी। करीब दो साल से सक्रिय गैंग नेताओं और कारोबारियों को फंसा चुका है। हालांकि बदनामी के डर से पीड़ित सामने नहीं आ रहे हैं।
कोर्ट ने सभी आरोपियों को 6 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा
डीसीपी (अपराध) राजेश त्रिपाठी के अनुसार मंगलवार दोपहर श्वेता जैन (भोपाल), अलका दीक्षित (द्वारकापुरी), जयदीप दीक्षित (द्वारकापुरी), लाखन चौधरी (खंडवा पीथमपुर) और जितेंद्र पुरोहित (देवास) को कोर्ट पेश कर छह दिन के लिए पुलिस रिमांड पर ले लिया है। आरोपित श्वेता ने पूछताछ में बताया हनीट्रैप केस में श्वेता स्वप्निल जैन (भोपाल) के साथ जिला जेल में बंद थी। अलका भी शराब तस्करी के केस में उसके साथ जेल में थी। दोनों की इसी दौरान दोस्ती हुई और जमानत के बाद संपर्क में रही। अलका अनैतिक कारोबार में भी शामिल रही है। उसने श्वेता के इशारे पर लोगों को फंसा कर रुपये वसूलना शुरू कर दिया। जांच में शामिल अफसर के अनुसार श्वेता कई राजनेताओं और कारोबारियों को फंसा चुकी है। उसमें कुछ लोग ऐसे भी हैं जो 2019 के हनीट्रैप कांड में बच गए थे।
पुलिसकर्मी से ब्लैकमेलिंग के टिप्स ले रही थी तस्कर अलका
डीसीपी के अनुसार आरोपित लाखन चौधरी मूलतः खंडवा (पीथमपुर) का है और भाजपा का पदाधिकारी बताता है। लाखन दो साल से अलका के संपर्क में था और प्रॉपर्टी की आड़ में शिकार तलाशता था। चिंटू को फंसाने के बाद अलका ने इंटेलिजेंस में पदस्थ प्रधान आरक्षक विनोद शर्मा से सलाह ली और फोटो भी साझा किए। पूछताछ में विनोद ने अलका से संपर्क की बात स्वीकार ली। इसी तरह देवास का जितेंद्र पुरोहित भी अलका के संपर्क में रहा है। मीडियाकर्मी बताने वाले जितेंद्र ने भी अलका को हनीट्रैप के पीड़ितों से रुपये वसूलने का तरीका बताया और साजिश में शामिल हो गया।
यह भी पढ़ें- मध्य प्रदेश में भी बढ़ रहा पेट्रोल-डीजल पर टैक्स घटाने का दबाव, अन्य राज्यों की तुलना में यहां पेट्रोल-डीजल महंगा
Source link
#इदर #हनटरप #गग #क #परदफश.. #जल #म #बन #थ #मसटरमइड #शवत #और #तसकर #अलक #क #जड #चट #ठकर #स #वसल #करड



Post Comment