छोटी ग्वालटोली पुलिस ने हिंदू किशोरी का अपहरण कर ले जाने की साजिश नाकाम कर दी। पुलिस ने दिल्ली के मुस्लिम युवक को किशोरी के साथ गिरफ्तार कर लिया। …और पढ़ें
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। छोटी ग्वालटोली पुलिस ने हिंदू किशोरी का अपहरण कर ले जाने की साजिश नाकाम कर दी। पुलिस ने दिल्ली के मुस्लिम युवक को किशोरी के साथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपित ने किशोरी से इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर ली थी। कई महीनों तक ब्रेनवाश कर किशोरी को बिहार ले जा रहा था। टीआई संजू काम्बले के अनुसार आरोपित का नाम आफताब पुत्र आजाद खान है। मूलतः बिहार निवासी आफताब शाहीन बाग दिल्ली में रहता है।
ऑटो रिक्शा चालकों की सतर्कता से पकड़ा गया आरोपी
मंगलवार दोपहर वह किशोरी को लेकर सरवटे बस स्टैंड आया था। ऑटो रिक्शा चालकों को उस पर शक हुआ और पुलिस को सूचना कर दी। पुलिसकर्मियों द्वारा पूछताछ करने पर आफताब ने गुमराह करने का प्रयास किया। किशोरी से बात की तो बताया वह सिमरोल रहती है। सिमरोल टीआई से किशोरी के बारे में जानकारी मांगी तो बताया उसका अपहरण हुआ है।
Source link
#इसटगरम #पर #दसत #कर #कशर #क #बहर #ल #ज #रह #थ #आफतब #ऑट #चलक #क #मदद #स #इदर #पलस #न #दबच



Post Comment