×
इटारसी में बाइक सवार युवक की चाकुओं से गोदकर नृशंस हत्या कर भागे बदमाश

इटारसी में बाइक सवार युवक की चाकुओं से गोदकर नृशंस हत्या कर भागे बदमाश

घटनास्थल पर युवक को अधमरा छोड़कर हमलावर मौके से फरार हो गए। गंभीर हालत में युवक को शहर के एक निजी अस्पताल में लाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।

Publish Date: Thu, 16 Jul 2026 12:21:04 AM (IST)Updated Date: Thu, 16 Jul 2026 12:21:04 AM (IST)

मृतक अनिकेत का जीवित अवस्था का फोटो।

HighLights

  1. घटना के बाद शव को सरकारी अस्पताल लाया गया।
  2. मृतक के स्वजन और परिवार की भीड़ जमा हो गई।
  3. जानकारी लगते ही पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा।

नवदुनिया प्रतिनिधि,इटारसी। बुधवार रात 8:30 बजे विश्वनाथ टॉकीज तिराहे के पास बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने नाला मोहल्ला निवासी एक युवक की चाकुओं से गोदकर नृशंस हत्या कर दी।

इस घटना के बाद शहर में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार नाला मोहल्ला निवासी 27 वर्षीय युवक अनिकेत उर्फ पवन भदोरिया बाइक से जा रहा था, तभी पीछा कर रहे कुछ अज्ञात बदमाशों ने उस पर चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

घटनास्थल पर युवक को अधमरा छोड़कर हमलावर मौके से फरार हो गए। गंभीर हालत में युवक को शहर के एक निजी अस्पताल में लाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।

अस्पताल चिकित्सक अचलेश्वर दयाल ने बताया कि अस्पताल लाने के पहले ही युवक ने दम तोड़ दिया था। युवक मृत हालत में अस्पताल पहुंचा था।

घटना के बाद शव को सरकारी अस्पताल लाया गया। अस्पताल में मृतक के स्वजन और परिवार के लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। हादसे की जानकारी लगते ही पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा।

टीआई सौरभ पांडे ने बताया कि मामले में हत्या का प्रकरण दर्ज कर आरोपितों की तलाश की जाएगी। इस वारदात में कौन लोग शामिल हैं इसकी जांच की जा रही है।

परिवार के बयानों और साक्ष्य के आधार पर सही स्थिति सामने आएगी। बताया गया है कि युवक अनिकेत के सीने में चाकू की गंभीर चोट लगने से उसकी मौत हुई है। पिछले दो दिनों में शहर में चाकूबाजी की सात घटनाओं के बाद लोग दहशत के साए में जी रहे हैं।

#इटरस #म #बइक #सवर #यवक #क #चकओ #स #गदकर #नशस #हतय #कर #भग #बदमश

Post Comment