साइबर ठगी का हाईटेक मामला सामने आया है। जालसाजों ने फल व्यवसायी को 4 लाख की चपत लगा दी। इस ठग ने पेटीएम सस्पेंड और अपडेशन का नोटिफिकेशन भेजा और फोन है…और पढ़ें
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। साइबर ठगी का हाईटेक मामला सामने आया है। जालसाजों ने फल व्यवसायी को 4 लाख की चपत लगा दी। इस ठग ने पेटीएम सस्पेंड और अपडेशन का नोटिफिकेशन भेजा और फोन हैक कर लिया। व्यवसायी समझ नहीं पाए और ठग तीन दिनों तक ट्रांजेक्शन करते रहे। साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत करने के बाद सराफा पुलिस को एफआईआर लिखना पड़ी।
मोबाइल पर आया पेटीएम सस्पेंड होने का झांसा
घटना विंध्यांचल नगर निवासी कल्पेश नेमीचंद जैन के साथ हुई है। कल्पेश का हुकुमचंद मार्ग (इतवारिया) में फल का व्यवसाय है। उसने पुलिस को बताया कि 2 जून को मोबाइल पर पेटीएम सस्पेंड का नोटिफिकेशन आया था। सस्पेंशन ठीक करने के लिए अपडेशन मांग रहा था। जैसे ही उस पर क्लिक किया अपडेट का मैसेज आ गया। मोबाइल भी स्वतः स्विच ऑफ होकर ऑन हो गया। इसके बाद पेटीएम ऐप ओपन नहीं हुआ था, जबकि अन्य ऐप यथावत चल रहे थे।
Source link
#सवधन #इदर #म #पटएम #अपडट #करन #क #नम #पर #वयवसय #क #फन #हक #बक #खत #स #उडए #लख



Post Comment