2023 के बाद आयोग ने सहायक संचालक पद पर भर्तियां निकाली है। इसके लिए लिखित परीक्षा और इंटरव्यू की प्रक्रिया रखी जाएगी। सहायक संचालक के तीन में से एक-एक…और पढ़ें
HighLights
- इसके लिए एमपीपीएससी ने विज्ञापन जारी कर दिया है, जिसमें तीन पदों के लिए आवेदन मंगवाए हैं
- लम्बे समय बाद उच्च शिक्षा विभाग ने सहायक संचालक के रिक्त पदों के लिए भर्तियां निकाली हैं
- इसके लिए लिखित परीक्षा और इंटरव्यू की प्रक्रिया रखी जाएगी
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। लम्बे समय बाद उच्च शिक्षा विभाग ने सहायक संचालक (असिस्टेंट डायरेक्टर) के रिक्त पदों के लिए भर्तियां निकाली है।
इसे लेकर मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (एमपीपीएससी) ने विज्ञापन जारी कर दिया है, जिसमें तीन पदों के लिए आवेदन मांगवाए है। पंजीयन की प्रक्रिया 17 जुलाई से शुरू की जाएगी। महीनेभर के भीतर अभ्यर्थियों को आवेदन करना है। बिना लेट फीस 16 अगस्त तक फार्म स्वीकार किए जाएंगे।
2023 के बाद आयोग ने सहायक संचालक पद पर भर्तियां निकाली है। इसके लिए लिखित परीक्षा और इंटरव्यू की प्रक्रिया रखी जाएगी। सहायक संचालक के तीन में से एक-एक सामान्य, ओबीसी और एसटी पद है। इस बार एससी और ईडब्ल्यूएस श्रेणी में एक भी पद रिक्त नहीं है। 17 जुलाई से 16 अगस्त तक आवेदन जमा होंगे। इसके बाद फॉर्म भरने पर अभ्यर्थियों से लेट फीस वसूली जाएगी। 27 अगस्त से 3 सितंबर तक तीन हजार और 4 सितंबर बाद आवेदन करने पर पच्चीस हजार रुपये विलंब शुल्क रखा है। ओएसडी रवींद्र पंचभाई का कहना है कि चयन प्रक्रिया संबंधित जल्द ही दिशा-निर्देश जारी किए जाएंगे।
विवि परिसर से पहुंचे केंद्र पर
सहायक प्राध्यापक परीक्षा-2025 के प्रथम चरण की परीक्षा 12 जुलाई रविवार को रखी है। 5 हजार 710 अभ्यर्थियों के लिए 13 केंद्र बनाए गए है। शासकीय नवीन विधि महाविद्यालय जीएसीसी परिसर के नजदीक सड़क निर्माण हो रहा है। इसके चलते अभ्यर्थियों को केंद्र पर पहुंचने में दिक्कतें आएगी। इसके लिए आयोग ने अभ्यर्थियों को डीएवीवी के तक्षशिला परिसर की तरफ से परीक्षा केंद्र में प्रवेश करने की सलाह दी है।
डॉ. जोशी को मिला डेंटल कालेज का प्रभार
इंदौर: शासकीय दंत चिकित्सा महाविद्यालय की प्राचार्य डा. अलका गुप्ता के निधन के बाद राज्य शासन ने महाविद्यालय के संचालन के लिए नई व्यवस्था की है। लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग ने डा. जया जोशी को प्राचार्य पद का अस्थायी प्रभार सौंपा है। शुक्रवार को डा. जोशी ने पदभार ग्रहण किया।
Source link
#उचच #शकष #वभग #म #सहयक #सचलक #क #भरतय #जलई #स #शर #हग #पजयन



Post Comment