Indian Railways News: पश्चिम रेलवे इंदौर और मुंबई के बीच चलने वाली स्पेशल ट्रेन (Indore Mumbai Special Train) को नियमित करने के प्रस्ताव पर विचार कर र…और पढ़ें
HighLights
- यात्रियों का सफर करीब 20 प्रतिशत तक सस्ता होगा
- अवंतिका एक्सप्रेस पर यात्रियों का दबाव काफी कम होगा
- फिलहाल स्पेशल ट्रेन के फेरे 29 जुलाई तक बढ़े
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। इंदौर और मुंबई के बीच सफर करने वाले हजारों यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। पश्चिम रेलवे इस रूट पर चलने वाली इंदौर-मुंबई स्पेशल ट्रेन (Indore-Mumbai Special Train)को अब एक नियमित (स्थायी) ट्रेन के रूप में चलाने की संभावना पर गंभीरता से विचार कर रहा है।
यात्रियों से मिल रहे शानदार प्रतिसाद और लगातार बेहतर ऑक्यूपेंसी को देखते हुए रेलवे बोर्ड (Indian Railways) स्तर पर इस प्रस्ताव को स्थायी रूप देने को लेकर मंथन शुरू हो गया है।
यात्रियों को मिलेगा अतिरिक्त शुल्क से छुटकारा
यदि इस प्रस्ताव को जल्द ही हरी झंडी मिल जाती है, तो यात्रियों को स्पेशल ट्रेन के नाम पर लगने वाले अतिरिक्त शुल्क से बड़ी राहत मिलेगी। इससे ट्रेन का किराया करीब 20 प्रतिशत तक कम हो जाएगा। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, इस ट्रेन को चलाने का मुख्य उद्देश्य इंदौर-मुंबई मार्ग की सबसे व्यस्त ट्रेन ‘अवंतिका एक्सप्रेस’ पर बढ़ते बोझ को कम करना था। अवंतिका एक्सप्रेस में ज्यादातर दिनों लंबी वेटिंग लिस्ट रहने के कारण यात्रियों को रिजर्वेशन के लिए काफी परेशान होना पड़ता था।
अवंतिका एक्सप्रेस का दबाव होगा कम
इंदौर और मुंबई के बीच रोजाना बड़ी संख्या में व्यापारी, उद्योगपति, छात्र, नौकरीपेशा लोग, मरीज और पर्यटक आवाजाही करते हैं। इस स्पेशल ट्रेन को शुरू करने के बाद से यात्रियों ने इसमें गहरी रुचि दिखाई है और इसकी सीटें लगभग फुल चल रही हैं। यही कारण है कि पश्चिम रेलवे इस ट्रेन को लेकर सकारात्मक रुख अपनाए हुए है और इसके फेरों को बार-बार बढ़ाया जा रहा है।
29 जुलाई तक बढ़ाए गए फेरे
फिलहाल रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए मुंबई सेंट्रल-इंदौर स्पेशल ट्रेन के फेरे 28 जुलाई तक और इंदौर-मुंबई सेंट्रल स्पेशल ट्रेन के फेरे 29 जुलाई तक बढ़ा दिए हैं। अधिकारियों का मानना है कि इस ट्रेन को नियमित करने से न केवल अतिरिक्त सीटें मिलेंगी, बल्कि अवंतिका एक्सप्रेस की लंबी वेटिंग सूची में भी बड़ी गिरावट आएगी।
Source link
#एमप #क #यतरय #क #लए #खशखबर #इदरमबई #सपशल #टरन #हग #रगलर #तक #ससत #ह #जएग #करय



Post Comment